शख्सियत

बिहार भाजपा ने मनाया स्मृति ईरानी का जन्मदिन, बोले राष्ट्रीय प्रवक्ता संजय मयूख-नारी सशक्तिकरण की मिसाल स्मृति ईरानी आम लोगों के प्रति समर्पित

Bharat Varta Desk: भारत सरकार की महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी का आज 46वां जन्मदिन बिहार भाजपा मुख्यालय में पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ संजय मयूख के नेतृत्व में मनाया गया। इस मौके पर पार्टी की ओर से पौधे, कपड़े और मिठाई का वितरण किया गया। नेताओं ने स्मृति ईरानी के स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की कामना की। बिहार के उद्योग मंत्री सैयद शाहनवाज हुसैन और विधायक डॉ संजीव चौरसिया समेत कई प्रमुख नेता इस मौके पर मौजूद थे।
कार्यक्रम के संयोजक डॉ संजय मयूख ने कहा कि स्मृति ईरानी नारी सशक्तिकरण की मिसाल हैं। वे अत्यंत प्रतिभाशाली और जुझारू नेत्री हैं और राज्य के उच्च शिखर पर रहते हुए भी आम जन के प्रति अत्यंत कल्याणकारी और संवेदनशील सोच रखती हैं।

आम लोगों के प्रति कल्याणकारी सोच- संजय मयूख

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संजय मयूख ने कहा कि जमीनी सोच और सादगी पूर्ण जीवन के बल पर उन्होंने राजनीति में एक अपना विशिष्ट स्थान बनाया है। केंद्र की मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल में भी मंत्री पद पर कार्यरत स्मृति ईरानी का जन्म 23 मार्च 1976 को दिल्ली में हुआ था। स्मृति ने अपने करियर की शुरुआत मॉडलिंग और मॉडल के रूप में की थी। जिसके बाद उन्होंने टेलीविजन की दुनिया में भी खूब नाम कमाया। उसके बाद उन्होंने राजनीति की दुनिया में भी कदम रखा। आज लोग उन्हें एक एक प्रमुख नेता के साथ ही एक प्रसिद्ध टेलीविजन कलाकार के रूप में भी भी घर-घर में पहचानते हैं। उन्होंने अमेठी लोकसभा क्षेत्र से राहुल गांधी को हराकर राजनीति में अपनी धाक जमाई थी। आज भारतीय जनता पार्टी के प्रमुख नेताओं में उनकी गणना होती है।

तुलसी वीरानी’ के किरदार से मिली शोहरत

टेलीविजन धारावाहिक ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ में स्मृति ईरानी को ‘तुलसी वीरानी’ के किरदार के लिए काफी सराहा गया। बेहतरीन अभिनय के लिए उन्हें पांच इंडियन टेलीविजन एकेडमी अवॉर्ड्स, चार इंडियन टेली अवॉर्ड्स और 8 स्टार परिवार अवॉर्ड्स समेत कई सम्मान और पुरस्कार मिल चुके हैं।

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

पीके शाही ने एडवोकेट जनरल पद से दिया इस्तीफा

Bharat varta Desk पूर्व मुखमंत्री नीतीश कुमार के करीबी रहे बिहार सरकार के महाधिवक्ता (एडवोकेट… Read More

21 hours ago

टीएमसी के 19 सांसद हुए बागी

Bharat varta Desk टीएमसी में चल रही कलह के बीच अब एक लिस्ट सामने आई… Read More

5 days ago

पटना हाईकोर्ट के 7 नए न्यायाधीश

Bharat varta Desk पटना हाई कोर्ट में न्यायाधीशों की कमी दूर करने की दिशा में… Read More

5 days ago

प्रधानमंत्री के 12 साल: देश भर में हुई पूजा-अर्चना

Bharat varta Desk केंद्र में मोदी सरकार के 12 वर्ष का कार्यकाल पूरा होने के… Read More

5 days ago

बिहार में जेडीयू ने तय किए एमएलसी उम्मीदवार

Bharat varta Desk जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव के लिए… Read More

1 week ago

दिल्ली के रेस्टोरेंट में आग, 20 लोगों की मौत

Bharat varta Desk दिल्ली के मालवीय नगर स्थित होटल फ्लॉरिस स्टे के एक रेस्टोरेंट में… Read More

2 weeks ago