
Bharat varta desk:
सरस्वती पूजा विसर्जन के दौरान झारखंड के हजारीबाग में दो समुदायों के बीच हिंंसक झड़प में किशोर की मौत के बाद इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई है। इस मामले में चार आरोपित गिरफ्तार किए गए हैं। उधर पुलिस का कहना है कि मामला प्रेम-प्रसंग का है।
हजारीबाग जिले के बरही थाना अंतर्गत नईटांड गांव में रविवार संध्या विसर्जन जुलूस देखने जा रहे 17 साल के किशोर रूपेश कुमार की एक दूसरे समुदाय से मारपीट के बीच मौत हो गई। वह नईटांड ग्राम निवासी सिकंदर पांडे का पुत्र था। मारपीट में रूपेश गंभीर रूप से घायल हो गया था। रूपेश अपने माता-पिता का एकलौता पुत्र था।
घटना के बाद पूरे इलाके में तनाव का माहौल है। पूरे इलाके को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है और अफवाह रोकने के लिए हजारीबाग,चतरा, कोडरमा में आधी रात से ही इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई है।
Bharat varta Desk अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए टी-20 वर्ल्ड कप के… Read More
Bharat varta Desk आज बिहार की राजधानी पटना में नए सियासी युग की शुरुआत हो… Read More
Bharat varta Desk नेपाल में गुरुवार को हुए राष्ट्रीय चुनाव के बाद वोटों की गिनती… Read More
Bharat varta Desk बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आवास पर जेडीयू की बैठक संपन्न… Read More
Bharat varta Desk संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा परीक्षा (CSE) 2025 का… Read More
Bharat varta Desk बिहार और पश्चिम बंगाल समेत छह राज्यों के राज्यपालों का फेरबदल किया… Read More