विश्वासमत के बाद अब असली खेल शुरू, जदयू विधायक और तेजस्वी के करीबी ठेकेदार पर केस दर्ज, दो जदयू विधायकों के अपहरण का आरोप

पटना, भारत वार्ता संवाददाता: बिहार की नीतीश सरकार भले ही बहुमत हासिल कर ली है, मगर अब ‘ऑपरेशन खेला’ शुरू हुआ है। जेडीयू के दो विधायकों के अपरहण का केस पटना के कोतवाली थाने में दर्ज हुआ है। जिन पर किडनैप का एफआईआर हुआ है, उनमें से एक जनता दल यू के ही विधायक डॉक्टर संजीव है और दूसरा सुनील कुमार राय नाम का ठेकेदार है। उसके बारे में बताया जा रहा है कि वो तेजस्वी यादव का करीबी है।

पटना के कोतवाली थाने में जेडीयू की विधायक बीमा भारती और दिलीप राय की अपहरण की प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। जेडीयू के विधायक सुधांशु शेखर (मधुबनी के हरलाखी से MLA) ने ये प्राथमिकी दर्ज कराई है। इसमें आरोप लगाया है कि जेडीयू के विधायक डॉ संजीव और तेजस्वी यादव के करीबी ठेकेदार सुनील कुमार राय ने मिलकर दोनों विधायकों (दिलीप राय और बीमा भारती) का अपहरण कर लिया था। अब पुलिस ने इस मामले की जांच भी शुरू कर दी है।

आरोप है कि जेडीयू विधायकों को तोड़ने के लिए 10-10 करोड़ रुपए के ऑफर दिए गए थे। जेडीयू विधायक सुधांशु शेखर की तरफ से पुलिस में जो शिकायत दर्ज कराई गई है उसके मुताबिक 5 करोड़ रुपए पहले देने और 5 करोड़ रुपए बाद में देने का ऑफर दिया गया था. तेजस्वी यादव के करीबी इंजीनियर सुनील की तरफ से ऑफर दिए जा रहे थे।

इसी तरह की एक शिकायत आरजेडी विधायक चेतन आनंद के भाई ने पटना पुलिस में दर्ज कराई थी, जिसके बाद उन्हें तेजस्वी के सरकारी बंगले से रेस्क्यू किया गया था। अब ये नया मामला तेजस्वी यादव और उनके करीबियों की मुश्किलें बढ़ाने वाला है।

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

Ex Deputy CM और DMK नेता उदयनिधि स्टालिन गिरफ्तार

Bharat varta Desk -मुख्यमंत्री विजय और अभिनेत्री तृषा पर टिप्पणी का आरोप -उनकी रैली में… Read More

6 days ago

प्रहलाद जोशी देश के नए शिक्षा मंत्री

Bharat varta Desk धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी फिलहाल प्रह्लाद… Read More

2 weeks ago

सीजेपी ने छात्र आंदोलन खत्म करने का किया ऐलान

Bharat varta Desk दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक महीने से अधिक समय से चल रहा… Read More

2 weeks ago

धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा

Bharat varta Desk जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र… Read More

2 weeks ago

NTA के 47 कर्मचारी बर्खास्त

Bharat varta Desk NEET पेपर लीक मामले में छात्रों के प्रदर्शन के बीच एनटीए ने… Read More

2 weeks ago

केंद्र सरकार ने उच्च शिक्षा सचिव विनीत जोशी को हटाया, एनटीए प्रमुख प्रदीप जोशी कब हटेंगे?

Bharat Varta Desk दिल्ली में चल रहे NEET पेपर लीक के खिलाफ छात्रों के प्रदर्शन… Read More

2 weeks ago