विपक्ष ने सदन का किया बहिष्कार, बाहर धरना पर बैठे, समानांतर सदन चलाया


पटना भारत वार्ता संवाददाता: कल की घटना के विरोध में आज यानी बुधवार को विपक्ष ने सदन का बहिष्कार किया. उधर पहली बार ऐसा मौका आया है जब बिना विपक्ष के सदन की कार्यवाही चल रही है. आज बिहार विधानसभा के उपाध्यक्ष का चुनाव होना है. सदन में संसदीय कार्य मंत्री विजय चौधरी ने विधानसभा अध्यक्ष से आग्रह किया कि उपाध्यक्ष का चुनाव करा ली जाए मगर विधानसभा अध्यक्ष ने इंकार कर दिया उन्होंने कहा कि विपक्ष की मौजूदगी के बगैर वे चुनाव नहीं कराएंगे. उधर कल की घटना के विरोध में विपक्ष के विधायक सदन के बाहर धरना पर बैठे हुए हैं. कोई मुंह में काली पट्टी बंधे हुए हैं तो कोई हाथ में चूड़ी लिए हुए है. विपक्षी विधायकों का कहना है कि कल पुलिस ने उन्हें बुरी तरह पीटा है. पहली बार विधानसभा में पुलिस का प्रवेश करना एक शर्मनाक घटना है. महिला विधायकों की साड़ी खोलकर घसीटा गया है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से नाराज विपक्षी विधायक मुर्दाबाद के नारे भी लगा रहे हैं. संख्या में पुलिस बल विधानसभा परिसर में तैनात है. पटना के डीएम एसपी भी टाइप कर रहे हैं.

बाहर समानांतर सदन, भूदेव चौधरी को अध्यक्ष बनाया
बाहर प्रदर्शन कर रहे विपक्ष के विधायकों ने समानांतर सदन चलाने का निर्णय लिया है.उन्होंने विधानसभा के बाहर विधायक भूदेव चौधरी को विधानसभा का अध्यक्ष नियुक्त कर दिया है.चौधरी ने सुझाव दिया है कि एक मुख्यमंत्री भी तय किया जाए. उन्होंने कहा कि हम लोग प्रजातांत्रिक तरीके से विरोध कर रहे हैं. इस बीच राजद विधायक अजीत कुमार ने कहा कि हमारा फैसला है कि जब तक दोषी पुलिस अफसरों को बर्खास्त नहीं किया जाएगा तब तक विपक्ष के विधायक विधानसभा के कार्यवाही में भाग नहीं लेंगे.

लालू परिवार का नीतीश पर हमला
पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव ने ट्विटर पर लिखा है कि नीतीश कुमार संघ की गोद में बैठे हुए हैं. पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने नीतीश को धृतराष्ट्र और निर्दई कहा है. वहीं नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जमकर कोसा है.

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

Ex Deputy CM और DMK नेता उदयनिधि स्टालिन गिरफ्तार

Bharat varta Desk -मुख्यमंत्री विजय और अभिनेत्री तृषा पर टिप्पणी का आरोप -उनकी रैली में… Read More

4 weeks ago

प्रहलाद जोशी देश के नए शिक्षा मंत्री

Bharat varta Desk धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी फिलहाल प्रह्लाद… Read More

1 month ago

सीजेपी ने छात्र आंदोलन खत्म करने का किया ऐलान

Bharat varta Desk दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक महीने से अधिक समय से चल रहा… Read More

1 month ago

धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा

Bharat varta Desk जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र… Read More

1 month ago

NTA के 47 कर्मचारी बर्खास्त

Bharat varta Desk NEET पेपर लीक मामले में छात्रों के प्रदर्शन के बीच एनटीए ने… Read More

1 month ago

केंद्र सरकार ने उच्च शिक्षा सचिव विनीत जोशी को हटाया, एनटीए प्रमुख प्रदीप जोशी कब हटेंगे?

Bharat Varta Desk दिल्ली में चल रहे NEET पेपर लीक के खिलाफ छात्रों के प्रदर्शन… Read More

1 month ago