बड़ी खबर

बिहार विधानसभा के उपाध्यक्ष बने महेश्वर हजारी, विपक्ष ने वोटिंग का किया बहिष्कार

पटना: बिहार विधानसभा के उपाध्यक्ष पद के सत्ताधारी पक्ष के उम्मीदवार जदयू के विधायक और पूर्व मंत्री चुन लिए गए हैं। सत्ताधारी पक्ष की तरफ से महेश्वर हजारी को उम्मीदवार बनाया गया था। वहीं विपक्ष ने राजद विधायक भूदेव चौधरी को उम्मीदवार बनाया था। उपाध्यक्ष के लिए वोटिंग का आज विपक्ष ने बहिष्कार किया। कल के घटना के विरोध में विपक्ष का कोई भी सदस्य आज सदन में नहीं पहुंचा।

विपक्षी गैरमौजूदगी में वोटिंग की प्रक्रिया शुरू हुई। वोटिंग की प्रक्रिया के लिए घंटी बजाई गई। सत्ता पक्ष के सदस्य सदन में खड़े हुए और उनकी संख्या गिनी गई जबकि विपक्ष में कोई भी सदस्य खड़ा नहीं था। इस तरह से महेश्वर हजारी को उपाध्यक्ष चुन लिया गया।

महेश्वर हजारी बिहार विधानसभा के 18 वें उपाध्यक्ष बने हैं। हजारी समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं।

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

सम्राट चौधरी ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, विजय चौधरी और बिजेंद्र यादव बने उपमुख्यमंत्री

Bharat varta Desk सम्राट चौधरी ने बिहार के नए मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ले… Read More

2 days ago

विधायक दल के नेता चुने गए सम्राट चौधरी, कल बनेंगे सीएम

Bharat varta Desk बिहार के अगले सीएम सम्राट चौधरी होंगे. बीजेपी विधायक दल की बैठक… Read More

3 days ago

नीतीश की पारी खत्म, अब शुरू होगी सम्राट की पारी

Bharat varta Desk बिहार में नई सरकार के गठन को लेकर आज बड़ा दिन है.… Read More

3 days ago

बिहार को जल्द मिलेगा नया सीएम, विधायक दल का नेता चुनने के लिए शिवराज केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त

Bharat varta Desk बिहार को इस हफ्ते नया सीएम मिल जाएगा. नीतीश कुमार के इस्तीफे… Read More

5 days ago

आशा भोसले नहीं रहीं

Bharat varta Desk प्रख्यात गायिका आशा भोसले नहीं रहीं । 92 साल की उम्र में… Read More

5 days ago