पॉलिटिक्स

विपक्ष ने उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद पर ‘उम्र घोटाले’ एवं ‘कमीशनखोरी’ का आरोप लगाया

पटना। मेवालाल प्रकरण अभी शांत ही होनेवाला था तब तक विपक्षी दलों एक नया मामला को सामने ला कर सरकार को घेरना शुरू कर दिया है। यह मामला है बिहार कर उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद के उम्र से सम्बंधित। राजद और कांग्रेस के नेताओं ने ट्वीट कर तारकिशोर प्रसाद पर ‘उम्र घोटाले’ का आरोप लगाया है।

इस बाबत राजद और कांग्रेस के नेताओं ने उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद पर आरोप लगाते हुए ट्विट किया है जिसमें तारकिशोर प्रसाद के चुनावी हलफनामे के मुताबिक बताया गया है कि बिहार के उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद की उम्र 2005 में 48 साल थी। 5 साल बाद उनकी उम्र महज़ 1 साल बढ़ी और 49 साल हुई। फिर 5 साल बाद 2015 में उनकी आयु 3 साल बढ़कर 52 साल हुई और आखिरी के 5 साल, यानी 2020 तक उनकी उम्र 12 साल बढ़कर 64 साल हो गई।

राजद ने उपमुख्यमंत्री तारिकशोर प्रसाद पर उम्र घोटाला के साथ-साथ कमीशनखोरी के भी आरोप लगाया है। राजद ने अपने ट्वीट में लिखा है- ‘ बिहार के उपमुख्यमंत्री अपनी उम्र में ही घोटाला एवं कमीशन के लिए ठेकेदारों को धमकाने और अपने सभी पारिवारिक सदस्यों को ठेकेदार बनाने में भी लिप्त हैं। पूरा कटिहार जानता है बिना कमीशन के ये क्षेत्र में कोई काम नहीं करते। अब इनके कारनामों से संपूर्ण बिहार परिचित होगा।’

Dr Rishikesh

Editor - Bharat Varta (National Monthly Magazine & Web Media Network)

Recent Posts

टीएमसी के 19 सांसद हुए बागी

Bharat varta Desk टीएमसी में चल रही कलह के बीच अब एक लिस्ट सामने आई… Read More

3 days ago

पटना हाईकोर्ट के 7 नए न्यायाधीश

Bharat varta Desk पटना हाई कोर्ट में न्यायाधीशों की कमी दूर करने की दिशा में… Read More

3 days ago

प्रधानमंत्री के 12 साल: देश भर में हुई पूजा-अर्चना

Bharat varta Desk केंद्र में मोदी सरकार के 12 वर्ष का कार्यकाल पूरा होने के… Read More

3 days ago

बिहार में जेडीयू ने तय किए एमएलसी उम्मीदवार

Bharat varta Desk जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव के लिए… Read More

1 week ago

दिल्ली के रेस्टोरेंट में आग, 20 लोगों की मौत

Bharat varta Desk दिल्ली के मालवीय नगर स्थित होटल फ्लॉरिस स्टे के एक रेस्टोरेंट में… Read More

1 week ago

गीतिका पांडेय पूर्व रेलवे की जीएम नियुक्त

Bharat varta Desk सुश्री गीतिका पांडेय (IRAS अधिकारी) को पूर्व रेलवे (Eastern Railway), कोलकाता का… Read More

2 weeks ago