
मुंबई: नार्कोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने मुंबई में कॉमेडियन भारती सिंह के आवास पर छापेमारी की है. सूत्रों के हवाले से बताया है कि भारती और उनके पति पर प्रतिबंधित पदार्थों के सेवन का आरोप लगाया गया है.एजेंसी द्वारा अंधेरी, लोखंडवाला और वर्सोवा क्षेत्र सहित तीन अलग-अलग स्थानों पर छापे मारे जा रहे हैं. वहीं, एनसीबी ने भारती और उनके पति हर्ष को समन भेजा है. बता दें कि पिछले कुछ वक्त में NCB ने फिल्म और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से जुड़े कई लोगों के ठिकानों पर छापेमारी की है. हाल ही में एक्टर अर्जुन रामपाल की पार्टनर गैब्रिएला डेमेट्रिएड्स बॉलीवुड में कथित रूप से नशीले पदार्थों के इस्तेमाल संबंधी मामले की जांच के सिलसिले में NCB के सामने पेश हुई थीं. इसके अलावा रामपाल को भी ब्यूरो ने तलब किया था. गौरतलब है कि जून में एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद NCB ने ड्रग्स से जुड़े वॉट्सऐप चैट के आधार पर बॉलीवुड में कथित नशीली दवाओं के इस्तेमाल के संबंध में जांच शुरू की थी. केंद्रीय एजेंसी ने इससे पहले राजपूत की प्रेमिका अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती, उसके भाई शौविक, दिवंगत फिल्म स्टार के कुछ कर्मचारियों और कुछ अन्य लोगों को NDPS कानून की धाराओं के तहत गिरफ्तार किया था. रिया चक्रवर्ती और कुछ अन्य आरोपी फिलहाल जमानत पर बाहर हैं.
Bharat varta Desk कार्मिक विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार विभिन्न मंत्रालयों, निदेशालयों,… Read More
Bharat varta Desk सम्राट चौधरी ने बिहार के नए मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ले… Read More
Bharat varta Desk बिहार के अगले सीएम सम्राट चौधरी होंगे. बीजेपी विधायक दल की बैठक… Read More
Bharat varta Desk बिहार में नई सरकार के गठन को लेकर आज बड़ा दिन है.… Read More
Bharat varta Desk विश्व हिन्दी परिषद की ऑस्ट्रेलिया चैप्टर की अध्यक्ष मधु खन्ना के नेतृत्व… Read More
Bharat varta Desk बिहार को इस हफ्ते नया सीएम मिल जाएगा. नीतीश कुमार के इस्तीफे… Read More