
Bharat varta desk
दलबदल के मामले में झारखंड के दो विधायकों जयप्रकाश भाई पटेल और लोबिन हेंब्रम की विधानसभा सदस्यता खत्म कर दी गई है। स्पीकर रबींद्र नाथ महतो के न्यायाधिकरण ने दोनों के खिलाफ इस संबंध में दायर शिकायत पर संविधान की 10वीं अनुसूची के तहत सुनवाई के बाद गुरुवार को यह फैसला सुनाया। यह फैसला 26 जुलाई से प्रभावी माना जाएगा। खास बात यह है कि दोनों विधायक सत्ता पक्ष से संबद्ध थे। मांडू विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने वाले भारतीय जनता पार्टी के जयप्रकाश भाई पटेल लोकसभा चुनाव के ठीक पहले कांग्रेस में शामिल हुए थे और उसके टिकट पर हजारीबाग सीट से चुनाव मैदान में उतरे थे।झारखंड मुक्ति मोर्चा के बोरियो क्षेत्र के विधायक लोबिन हेंब्रम राजमहल लोकसभा सीट पर अपनी ही पार्टी के प्रत्याशी के खिलाफ मैदान में उतरे थे। हालांकि, ये दोनों विधायक चुनाव हार गए थे।
आचार्य किशोर कुणाल की पहली पुण्यतिथि पर ज्ञान भवन में आयोजनपटना : ज्ञान भवन में… Read More
पटना। सामाजिक-सांस्कृतिक संस्था नवगीतिका लोक रसधार का वार्षिकोत्सव सह सम्मान समारोह सोमवार को पटना स्थित… Read More
पटना। अंतरराष्ट्रीय सहकारिता वर्ष के उपलक्ष्य में आम्रपाली संस्था द्वारा गांधी मैदान में आयोजित कारीगरी… Read More
Bharat varta Desk प्रधानमंत्री मोदी ने आज 28 दिसंबर को देशवासियों के साथ अपने 'मन… Read More
Bharat varta Desk हिंदी भाषा के वैश्विक विस्तार और भारतीय संस्कृति के आत्मीय प्रसार की… Read More
Bharat varta Desk बिहार सरकार ने कई आईपीएस अधिकारियों को प्रोन्नति दी है. 1994 बैच… Read More