अपराध

विधायक के भतीजे समेत बदमाशों ने 3 को गोलियों से भूना, मचा हड़कंप


Bharat varta desk: बिहार में अपराधियों के आगे पुलिस बैकफुट पर है। राजनीति संरक्षित अपराधियों का मनोबल पुलिस पर भारी पड़ रहा है। देर रात बिहटा के इलाके में बदमाशों ने 3 लोगों को गोलियों से भून कर राजधानी पटना तक में हड़कंप मचा दिया है। यहां किशनपुर गांव में शनिवार को देर रात रामबाग स्थित मचा स्वामी मठ के पास अपराधियों ने जमीनी विवाद में तीन लोगों को गोली मार दी है । दो लोगों की मौत हो गई है। एक घायल का इलाज अस्पताल में हो रहा है। इस घटना में विधायक के भतीजे का नाम आ रहा है।
जिनको गोली लगी है वे किशुनपुर के रहने वाले प्रदीप कुमार और राहुल कुमार हैं। बताया जा रहा है कि घटना जमीन विवाद में हुई है। घटना के विरोध में लोगों ने हाईवे को जाम भी किया है। इस घटना की पुलिस जांच कर रही है। कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ किया जा रहा है। राजधानी पटना से लेकर आसपास के इलाके में लगातार अपराध की घटनाओं से लोगों में दहशत है।

डबल मर्डर की इस घटना के बाद किशनपुर गांव के लोग दहशत में हैं. उधर मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है. घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है. घटना की सूचना मिलते ही फ़ौरन मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है. दानापुर डीएसपी संतोष कुमार और सिटी एसपी मामले की जांच कर रहे हैं.

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

न्यूजीलैंड को हराकर भारत तीसरी बार बना t20 वर्ल्ड कप का चैंपियन

Bharat varta Desk अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए टी-20 वर्ल्ड कप के… Read More

3 days ago

निशांत जनता दल यू में शामिल

Bharat varta Desk आज बिहार की राजधानी पटना में नए सियासी युग की शुरुआत हो… Read More

3 days ago

नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की की धमाकेदार जीत, केपी शर्मा ओली का सुपड़ा साफ

Bharat varta Desk नेपाल में गुरुवार को हुए राष्ट्रीय चुनाव के बाद वोटों की गिनती… Read More

4 days ago

निशांत 8 मार्च को ज्वाइन करेंगे जदयू

Bharat varta Desk बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आवास पर जेडीयू की बैठक संपन्न… Read More

5 days ago

यूपीएससी का रिजल्ट आया, अनुज अग्निहोत्री टॉपर

Bharat varta Desk संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा परीक्षा (CSE) 2025 का… Read More

5 days ago

बिहार के गवर्नर हटाए गए, नंदकिशोर यादव नागालैंड के गवर्नर क्या

Bharat varta Desk बिहार और पश्चिम बंगाल समेत छह राज्यों के राज्यपालों का फेरबदल किया… Read More

6 days ago