
रांची भारत वार्ता संवाददाता-
अपनी मांगों के लिए आंदोलन कर रहे झारखंड राज्य वित्त रहित संघर्ष मोर्चा की आज जैक अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष से वार्ता हुई। जैक के कॉन्फ्रेंस हॉल में मोर्चा के 14 सदस्य प्रतिनिधिमंडल की के साथ चली लंबी बैठक में जैक के अध्यक्ष ,उपाध्यक्ष एवं संयुक्त सचिव मौजूद रहे।
संघर्ष मोर्चा की ओर से दी गई जानकारी में बताया गया कि वार्ता में निम्नलिखित बिंदुओं पर सहमति बनी :-
1.जैक से जिला शिक्षा पदाधिकारी के हस्तक्षेप कम करने पर सहमति बनी और तय हुआ कि जैक के कामों में जिला शिक्षा पदाधिकारियों के आवश्यकता होने पर ही सहयोग लिया जाए ।
2.इंटर कॉलेजों ,उच्च विद्यालय ,संस्कृत विद्यालयों एवं मदरसा के प्रास्वीकृति के लिए जो भी संचिका है उसे शिक्षा विभाग को प्रास्वीकृति हेतु भेज दिया गया है ,जो कुछ बाकी है उसे तुरंत भेज दिया जाएगा ।
3.मोर्चा की मांगों पर अध्यक्ष, उपाध्यक्ष ने कहा कि प्रास्वीकृति के जांच के लिए जो भी संचिका लंबित है, उसका जांच दल जल्द से जल्द गठन कर दिया जाएगा।
10.स्कूल – कॉलेजों के निरीक्षण दल में मोर्चा की मांगों पर अध्यक्ष ,उपाध्यक्ष ने कहा कि इसके वरीय शिक्षक एवं प्राचार्य को निरीक्षण दल में सदस्य बनाया जाएगा।
Bharat varta Desk बिहार कैडर के आईपीएस अधिकारी अमित कुमार अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की… Read More
Bharat varta Desk अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे से जुड़े कथित गड़बड़ी के मामले… Read More
Bharat varta Desk डॉ. महेश दीक्षित को भारत की प्रमुख खुफिया एजेंसी, खुफिया ब्यूरो (IB)… Read More
Bharat varta Desk भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने उत्तर प्रदेश में अपनी नई टीम का… Read More
Bharat varta Desk पटना हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस विनोद कुमार सिन्हा भरत तिवारी एनकाउंटर… Read More
Bharat varta Desk बिहार में भरत भूषण तिवारी के एनकाउंटर मामले के विरोध में आज भोजपुर… Read More