बड़ी खबर

वारदात-राजधानी ट्रेन के प्रथम श्रेणी में लूट करने वाला पकड़ा गया

नई दिल्ली संवाददाता : पटना दिल्ली रूट पर राजधानी एक्सप्रेस के फर्स्ट क्लास में चोरी कर फ्लाइट से लौटने वाले एक चोर को जीआरपी व आरपीएफ की टीम ने लखनऊ एयरपोर्ट के बाहर से हिरासत में लिया है। चोर राजधानी एक्सप्रेस के एसी फर्स्ट कोच में चोरी करके चोर दिल्ली से लखनऊ फौरन फ्लाइट से लौटता था।
बिहार के भाजपा सांसद अजय निषाद पत्नी के पर्स से तीन लाख रुपए गायब नहीं बल्कि चोरी हुए थे। पीलीभीत के जहानाबाद थाना क्षेत्र के पुरैना का रहने वाला पुनीत कुमार के पास से चोरी का सामान बरामद हुआ है। 27 अक्टूबर को सांसद की पत्नी के तीन लाख रुपये चोरी करने के अलावा 18 अक्तूबर और एक नवंबर को भी राजधानी में इसी अंदाज में चोरियां हुई।
यात्रियों की सूची मंगवाकर संदिग्ध लगे पुनीत को सर्विलांस पर लिया गया।

इस तरह मिली कड़ी

जीआरपी ने कोच अटेंडेंट समेत कई कर्मचारियों से पूछताछ की लेकिन कोई भी कड़ी हाथ नहीं लगी। इसके बाद एसी फर्स्ट कोच में सफर कर रहे हैं यात्रियों पर जीआरपी की नजर गई। पिछले चार दिनों का रिकॉर्ड निकाला गया, जिसमें एक यात्री दूसरी बार उसी ट्रेन से यात्रा कर रहा था। इसपर जीआरपी अफसरो ने शक के आधार मोबाइल कॉल की डिटेल से उसकी लोकेशन ट्रेस की। शक बढ़ा तो जीआरपी की एक टीम उसके पीछे लगाई गई तो एक नवंबर की सुबह सुबह फिर पटना-राजधानी में चोरी की घटना की रिपोर्ट दर्ज हुई। इसके बाद जीआरपी और आरपीएफ की संयुक्त टीम ने उस यात्री की लोकेशन ट्रेस की तो उसका दिल्ली में होना सामने आया।

उस यात्री के पीछे लग गई टीम संयुक्त टीम

टीम को पता चला यात्री दिल्ली से फ्लाइट के जरिए लखनऊ आ रहा है। इसके बाद जीआरपी और आरपीएफ की एक संयुक्त टीम उसे पकड़ने के लिए पीछे लग गई और लखनऊ एयरपोर्ट पहुंची। लखनऊ एयरपोर्ट पर टीम ने उसे दबोच लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम पुनीत कुमार निवासी पीलीभीत बताया और मौजूदा समय में वह लखनऊ वृंदावन कॉलोनी में रहता है।उसने पटना राजधानी में बीते दिनों हुई तीन चोरियां कबूल कर लीं। जीआरपी ने पुनीत के पास से एक नवंबर को हुई चोरी का माल भी बरामद कर लिया। पुनीत को लखनऊ से कानपुर लाने ले जाने वाले ड्राईवर प्रदीप को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। चोरी में वह भी हिस्सा लेता था।

डॉ सुरेंद्र

Recent Posts

राज्यसभा चुनाव में एनडीए के पांचों उम्मीदवार जीते, महागठबंधन के चार विधायक रहे गायब

Bharat varta Desk बिहार में राज्यसभा की पांच सीटों के लिए हुए चुनाव में एनडीए… Read More

4 days ago

बंगाल में चुनाव आयोग ने मुख्य सचिव और गृह सचिव को हटाया

Bharat varta Desk विधानसभा चुनाव की घोषणा के कुछ ही घंटों के भीतर बड़ा प्रशासनिक… Read More

4 days ago

बंगाल में 23 व 29 अप्रैल को मतदान, असम, केरल, पुडुचेरी में 9 और तमिलनाडु में 23 को वोटिंग , 4 मई को काउंटिंग

Bharat varta Desk पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में विधानसभा चुनाव के तारीखों… Read More

5 days ago

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला‌ के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव खारिज

Bharat varta Desk ओम बिरला को स्पीकर पद से हटाने का प्रस्ताव बुधवार को लोकसभा… Read More

1 week ago

न्यूजीलैंड को हराकर भारत तीसरी बार बना t20 वर्ल्ड कप का चैंपियन

Bharat varta Desk अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए टी-20 वर्ल्ड कप के… Read More

2 weeks ago

निशांत जनता दल यू में शामिल

Bharat varta Desk आज बिहार की राजधानी पटना में नए सियासी युग की शुरुआत हो… Read More

2 weeks ago