
Bharat varta desk:
दुष्कर्म के मामले में लोजपा सांसद प्रिंस राज को आज जमानत नहीं मिल पाई। अग्रिम जमानत याचिका पर दिल्ली के राउच एवेन्यू कोर्ट ने आदेश देने से इनकार कर दिया। कोर्ट ने अपने को इस मामले से अलग करते हुए केस को जिला न्यायाधीश के यहां ट्रांसफर कर दिया। अब जिला न्यायाधीश मामले की सुनवाई करेंगे। इसके साथ सांसद की मुश्किलें बढ़ती दिख रही हैं। दिल्ली पुलिस ने सांसद को हिरासत में लेकर पूछताछ करने का आवेदन कोर्ट को दिया है।
दिल्ली के राउज एवेन्यू कोर्ट में इस मामले की सुनवाई सोमवार को पूरी हुई थी। उसके बाद कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रख लिया था। आज यानी मंगलवार को फैसला सुनाने की बात थी। बता दें कि प्रिंस राज समस्तीपुर से सांसद हैं और सांसद चिराग पासवान के चचेरे भाई हैं। उनके खिलाफ दिल्ली में एक लड़की ने दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया है जो काफी चर्चा में है।
Bharat varta Desk टीएमसी में चल रही कलह के बीच अब एक लिस्ट सामने आई… Read More
Bharat varta Desk पटना हाई कोर्ट में न्यायाधीशों की कमी दूर करने की दिशा में… Read More
Bharat varta Desk केंद्र में मोदी सरकार के 12 वर्ष का कार्यकाल पूरा होने के… Read More
Bharat varta Desk जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव के लिए… Read More
Bharat varta Desk दिल्ली के मालवीय नगर स्थित होटल फ्लॉरिस स्टे के एक रेस्टोरेंट में… Read More
Bharat varta Desk सुश्री गीतिका पांडेय (IRAS अधिकारी) को पूर्व रेलवे (Eastern Railway), कोलकाता का… Read More