
Bharat varta desk: लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला गुरुवार ने बिहार विधानसभा के सेंट्रल हाल में विधान मंडल सदस्यों के लिए आयोजित प्रबोधन कार्यक्रम का उद्घाटन किया। इस मौके पर उन्होंने तर्क और मुद्दों के साथ सदन संचालन में सहभागिता सुनिश्चित करने की विधायकों से अपील की। उन्होंने कहा कि सदन का सत्र लगातार छोटा होना चिंता का विषय है। उन्होंने
गरिमा और शालीनता के साथ सदन चलाने की ओर सांसद और विधायकों का ध्यान आकृष्ट किया।
इस मौके पर बिहार विधानसभा के अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि बिहार के गौरव को फिर से हासिल करना है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार के विकास के लिए अपने संकल्प को दोहराया। राज्यसभा के उप सभापति हरिवंश, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समेत दोनों उप मुख्यमंत्री ने भी समारोह को संबोधित किया। इससे पहले लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने बिहार विधानसभा के डिजिटल टीवी, स्मारिका का भी विमोचन किया।
तेजस्वी का सरकार पर निशाना
इस मौके पर अपने उद्बोधन में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि आज राजनीतिक संस्थानों को कमजोर करने की कोशिश की जा रही है। मर्यादा को तार-तार किया जा रहा है। यह जनतंत्र के लिए खतरनाक है। उन्होंने आगे कहा कि राज्यों की अपनी पहचान रही है, अपनी प्राथमिकताएं रही हैं। केंद्र व राज्य के बीच रिश्तों के बदलते स्वरूप के बारे में भी सोचने की जरूरत है.श। हम एक साथ मिलकर इस संस्था को कैसे मजबूत बनाएं इस पर काम करने की जरूरत है। आज हम सब अपनी संवैधानिक संस्थानों को मजबूत बनाने का संकल्प लें।
पटना : बिहार राजस्व सेवा संयुक्त महासंघ के अंतर्गत बिरसा एवं बिरसा यूनाइटेड संयुक्त संघर्ष… Read More
Bharat Varta Desk : अक्सर हम बिहार पुलिस पर सवाल उठाते हैं, उसकी कार्यशैली की… Read More
Bharat varta Desk प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने एक बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए अपर और… Read More
Bharat varta Desk प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता वाली केद्रीय मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने… Read More
पटना, भारत वार्ता संवाददाता : बिहार में अंचलाधिकारी (CO) और राजस्व कर्मचारियों (RO) की हड़ताल… Read More
Bharat varta Desk बिहार कैडर के चार आईपीएस अधिकारियों को अपर पुलिस महानिदेशक (ADG) से… Read More