
Bharat varta desk:
रेलवे में लैंड फॉर जॉब्स स्कैम में बुधवार को दिल्ली सीबीआई कोर्ट में आज बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी और उनकी बेटी राज्यसभा सदस्य निशा भारती उपस्थित हुई मगर पूर्व रेल मंत्री लालू प्रसाद नहीं आए। उनके वकील ने बताया कि स्वास्थ्य कारणों से आज उपस्थित नहीं हो पाए।
कोर्ट ने आरोपियों की चार्जशीट कॉपी देने को कहा है। CBI ने इस मामले में कोर्ट से सप्लीमेंट्री चार्जशीट पेश करने के लिए 4 हफ्ते का वक्त मांगा है। इसके बाद कोर्ट ने इस मामले में अगली सुनवाई के लिए 8 मई की तारीख रखी है। बता दें कि इस मामले में कोर्ट ने लालू राबड़ी और निशा को 15 मार्च को जमानत दे दी थी और 29 मार्च को सुनवाई के लिए समय तय किया था। यह मामला उस समय का है जब लालू प्रसाद यादव 2004 से 2009 के बीच देश के रेल मंत्री थे। तब रेलवे के ग्रुप डी के अभ्यर्थियों से जमीन लेकर नौकरी देने का आरोप है।
Bharat varta Desk सुरक्षित यात्रा के लिए रेल सुरक्षा बल तिरुचि रेल मंडल में अनोखा… Read More
Bharat varta Desk पप्पू यादव को 31 साल पुराने में मंगलवार को जमानत को मिल… Read More
Bharat varta Desk लोकसभा में विपक्ष ने स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ Rule 94(c) के… Read More
पटना : खाजेकलां थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध हथियार के साथ दो… Read More
पटना। पटना नगर निगम द्वारा पटना के शैंम्फोर्ड स्कूल में स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन… Read More
पटना। बिहार की साहित्यिक विरासत, सामाजिक चेतना और सांस्कृतिक अस्मिता को समर्पित लेट्स इंस्पायर बिहार… Read More