लूट की घटनाओं ने बिहार को हिलाया, दरभंगा में दिनदहाड़े करोड़ों का सोना लूटा, अंधाधुंध फायरिंग, गया में बंधन बैंक के कर्मचारी को लूटा मारी गोली

पटना: दिनदहाड़े हुई लूट की दो बड़ी घटनाओं ने बिहार को हिला कर रख दिया है. बेखौफ अपराधियों ने दरभंगा शहर में दिनदहाड़े आभूषण दुकान में घुसकर कर सोना लूट लिए. इस दौरान बदमाशों ने अंधाधुंध फायरिंग की. वे आधे दर्जन की संख्या में बताए जा रहे हैं. वहीं दूसरी ओर गया में बंधन बैंक के कर्मचारी से 1 लाख लूट के दौरान बदमाशों ने उसे गोली मार दी . इन घटनाओं से दोनों शहरों में सनसनी फैल गई है. मिली जानकारी के अनुसार दरभंगा में बदमाशों ने आभूषण दुकान में घुसकर हथियार के बल पर घटना को अंजाम दिया है. इस दौरान उन्होंने 20 से अधिक राउंड फायरिंग की. भाग रहे बदमाशों का आसपास के लोगों ने पीछा भी किया मगर हथियारबंद बदमाशों के सामने उनकी एक न चली. वे लगातार फायरिंग करते हुए भाग निकले. बदमाश और लूट की घटना सीसीटीवी में कैद हो गए हैं. यह भी बताया जा रहा है कि घटनास्थल से कुछ ही दूरी पर थाना है मगर अपराधी बेखौफ होकर आए और घटना को अंजाम देकर आराम से चलते बने.

Kumar Gaurav

Recent Posts

Ex Deputy CM और DMK नेता उदयनिधि स्टालिन गिरफ्तार

Bharat varta Desk -मुख्यमंत्री विजय और अभिनेत्री तृषा पर टिप्पणी का आरोप -उनकी रैली में… Read More

1 month ago

प्रहलाद जोशी देश के नए शिक्षा मंत्री

Bharat varta Desk धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी फिलहाल प्रह्लाद… Read More

2 months ago

सीजेपी ने छात्र आंदोलन खत्म करने का किया ऐलान

Bharat varta Desk दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक महीने से अधिक समय से चल रहा… Read More

2 months ago

धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा

Bharat varta Desk जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र… Read More

2 months ago

NTA के 47 कर्मचारी बर्खास्त

Bharat varta Desk NEET पेपर लीक मामले में छात्रों के प्रदर्शन के बीच एनटीए ने… Read More

2 months ago

केंद्र सरकार ने उच्च शिक्षा सचिव विनीत जोशी को हटाया, एनटीए प्रमुख प्रदीप जोशी कब हटेंगे?

Bharat Varta Desk दिल्ली में चल रहे NEET पेपर लीक के खिलाफ छात्रों के प्रदर्शन… Read More

2 months ago