
पटना: जदयू के प्रवक्ता नीरज कुमार लगातार राजद नेता लालू प्रसाद और उनके बेटे व प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी ज्यादा पर हमलावर हैं. 8 दिसंबर को किसानों के भारत बंद के दौरान तेजस्वी यादव आंदोलन में कहीं नहीं दिखे- इस पर जदयू प्रवक्ता ने जेल में बंद लालू प्रसाद यादव को पत्र लिखकर पूछा है कि आखिर तेजस्वी कहां लापता हो गया हैं? उन्होंने कहां है कि किसानों को साथ देने का वादा कर तेजस्वी यादव गायब क्यों हो गए हैं? जदयू प्रवक्ता ने पत्र में लिखा है, ‘तेजस्वी यादव ने बीते 5 दिसंबर को गांधी मैदान में महात्मा गांधी की प्रतिमा के समक्ष किसानों का साथ देने की शपथ ली थी. कहा था कि 8 दिसंबर को वह भी मौजूद रहेंगे, पर वे कहां लापता हैं, कहां विलुप्त हैं यह स्पष्ट करिये. साथ ही आपको यह भी स्पष्ट करना पड़ेगा कि क्या माननीय तेजस्वी यादव राजनीतिक आपदा हैं कि बाढ़ हो या फिर कोरोना, वह लुप्त पाए जाते हैं.’
Bharat varta Desk धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी फिलहाल प्रह्लाद… Read More
Bharat varta Desk दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक महीने से अधिक समय से चल रहा… Read More
Bharat varta Desk जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र… Read More
Bharat varta Desk NEET पेपर लीक मामले में छात्रों के प्रदर्शन के बीच एनटीए ने… Read More
Bharat Varta Desk दिल्ली में चल रहे NEET पेपर लीक के खिलाफ छात्रों के प्रदर्शन… Read More
Bharat varta Desk राजधानी दिल्ली के जंतर मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज को लेकर मंगलवार… Read More