
Bharat varta desk:
राष्ट्रीय जनता दल के 27वें स्थापन दिवस पर पटना कार्यालय में आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद ने ने भाजपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर निशाना साधा।
कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए लालू प्रसाद यादव ने कहा कि नरेंद्र मोदी देश से गरीबी को मिटा नहीं रहे हैं। यह लोग देश को तोड़ रहे हैं, लगातार तोड़ रहे हैं। विधायकों को खरीद करके सरकार बना रहे हैं। लालू ने कहा कि यह लोग सिर्फ मुकदमा, मुकदमा कर रहे। सिर्फ यही हो रहा है। 2024 में हमलोग मिलकर उखाड़ फेकेंगे। आज देश में महंगाई चरम पर है। देश में आपसी भाईचारे को खराब किया जा रहा है। आप सभी लोगों से अपील है कि आप लोग एकजुट होकर रहिए। इनलोगों के बहकावे में नहीं आना है। चुनाव आ रहा है। पार्टी को मजबूत करना है। देश को मजबूत करना है।
कुछ दिन पहले ही नीतीश जी के आह्वान पर पटना पूरे देश के 17 पार्टियों के बड़े नेता आए थे। उखाड़कर फेंक देंगे नरेंद्र मोदी, सुन लो। केस-मुकादमा कर रहे हो। लालू ने पूछा कि सरकार जाने के बाद तोहार का हाल होई? नरेंद्र मोदी सोच ल। हम लोग फूल माला बेचकर जी लेंगे।
Bharat varta Desk JEE मेन 2026 सेशन-1 के रिजल्ट में दिल्ली (NCT) के श्रेयस मिश्रा… Read More
Bharat varta Desk भारत ने पाकिस्तान को 61 रन से हरा दिया। रविवार को टी20… Read More
Bharat varta Desk पटना में शुक्रवार को पूर्व आईपीएस अमिताभ दास के आवास पर पुलिस… Read More
Bharat varta Desk सुरक्षित यात्रा के लिए रेल सुरक्षा बल तिरुचि रेल मंडल में अनोखा… Read More
Bharat varta Desk पप्पू यादव को 31 साल पुराने में मंगलवार को जमानत को मिल… Read More
Bharat varta Desk लोकसभा में विपक्ष ने स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ Rule 94(c) के… Read More