
रांची संवाददाता: चारा घोटाले के सजायाफ्ता राजद प्रमुख लालू प्रसाद को दिल्ली एम्स में इलाज़ के लिए चार हफ्ते का और समय दिया गया है। इस वजह से उनकी सजा को चार हफ्ते और बढ़ा दिया गया है। साथ ही लालू यादव फोन कॉल प्रकरण की जांच में अफसरों की लापरवाही सामने आई है, जिन पर कार्रवाई की सिफारिश की गई।बता दें कि दिल्ली के एम्स में एडमिट लालू यादव की तबियत फिलहाल स्थिर बनी हुई है, लेकिन उनके कुछ अंग ठीक से काम नहीं कर रहे हैं। दिल्ली एम्स के डॉक्टरों की टीम के अनुशंसा के बाद जेल आईजी बिरेंद्र भूषण ने लालू यादव के बेहतर इलाज के लिए 4 हफ्ते की और सजा अवधि बढ़ा दी है।जेल सुपरिटेंडेंट हामिद अख्तर ने बताया कि लालू यादव को एक महीने के लिए आईजी जेल के द्वारा इलाज के लिए दिल्ली एम्स भेजा गया था, लेकिन एम्स के डॉक्टरों की टीम ने लालू के इलाज के लिए 3 से 4 हफ्ते का और समय मांगा, जिसे जेल आईजी ने स्वीकार कर लिया। उनके बेहतर इलाज के लिए 4 हफ्ते का और सजा अवधि बढ़ाई गई है।
Bharat varta Desk अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए टी-20 वर्ल्ड कप के… Read More
Bharat varta Desk आज बिहार की राजधानी पटना में नए सियासी युग की शुरुआत हो… Read More
Bharat varta Desk नेपाल में गुरुवार को हुए राष्ट्रीय चुनाव के बाद वोटों की गिनती… Read More
Bharat varta Desk बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आवास पर जेडीयू की बैठक संपन्न… Read More
Bharat varta Desk संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा परीक्षा (CSE) 2025 का… Read More
Bharat varta Desk बिहार और पश्चिम बंगाल समेत छह राज्यों के राज्यपालों का फेरबदल किया… Read More