बड़ी खबर

लालू के बेटे ने सबके सामने कर दी जगदानंद सिंह की बेइज्जती, जानिए क्या है पूरा मामला

पटना संवाददाता: पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के बेटे और प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी यादव के बड़े भाई राजद विधायक तेज प्रताप यादव ने आज सबके सामने राजद कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह की इज्जत उतार दी. उन्होंने कह दिया कि जगदानंद सिंह जैसे लोगों ने ही मेरे पिताजी को बीमार कर दिया है. उन्होंने कहा कि मैं हसनपुर का विधायक हूं मगर वे अभी तक मुझे रिसीव करने नहीं आए. पत्रकारों को दिखाया कि देखिए जगदानंद अपने चेंबर में बैठे हुए हैं. ऐसे लोगों को कोई चिंता नहीं है. विधायक भी इनसे अपॉइंटमेंट लेकर आएंगे. उन्होंने कहा कि यह गरीबों की पार्टी है. यहां कोई भी आ सकता है. माननीय लालू प्रसाद के जमाने में यहां आने के लिए किसी को अपॉइंटमेंट लेने की जरूरत नहीं होती थी. तेज प्रताप ने यह भी कहा कि नए लोगों को पार्टी से से जोड़ने का काम नहीं हो रहा है लेकिन वह और उनके साथ नौजवान वा छात्र- लोगों को लगातार जोड़ रहे हैं. तेजप्रताप ने कहा कि रामचंद्र पूर्वे जब प्रदेश अध्यक्ष थे तो अभी जैसा हाल नहीं था. वे लोगों से मिलते थे. मेरा स्वागत करने के लिए भी बाहर आते थे. इस दौरान तेज प्रताप ने कई बार जगदानंद सिंह का नाम लेकर अपनी नाराजगी का इजहार किया.
तेजस्वी के साथ मौजूद एक दूसरे नेता ने कहा कि बार-बार समय मांगने पर भी जगदानंद नहीं मिलते हैं. इस पर तेज प्रताप यादव ने कहा कि अध्यक्ष ऐसा होना चाहिए जो सबको लेकर चले. जब तेज प्रताप यादव जगदानंद सिंह के बारे में ये सारी बातें कह रहे थे उस समय जगदानंद अपने चेंबर में मौजूद थे. सारी बातें करने के बाद तेज प्रताप कार में बैठकर कार्यालय से निकल गए. यहां यह बता दें कि राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने यह व्यवस्था बनाई है कि कोई भी विधायक या दूसरे नेता उनसे समय लेकर ही मिलेगा.

डॉ सुरेंद्र

Recent Posts

शराब घोटाले में अरविंद केजरीवाल समेत 23 आरोपी बरी, कोर्ट ने कहा -कोई सबूत नहीं

Bharat varta Desk राजनीति के गलियारों में आज एक बड़ा सियासी और कानूनी झटका केंद्र… Read More

3 days ago

बिहार में अभियोजन पदाधिकारी के 300 पदों पर निकली बहाली

Bharat varta Desk लोक सेवा आयोग (BPSC) ने अभियोजन पदाधिकारी के 300 पदों के लिए… Read More

4 days ago

पेरू में हवाई हादसा, 15 मरे, झारखंड में एयर एंबुलेंस दुर्घटना में सात की जान गई

Bharat varta Desk ‌‌ पेरू में बाढ़ में फंसे लोगों की जान बचाने निकले 15… Read More

6 days ago

नेपाल में नदी में बस गिरी, 18 यात्रियों की मौत

Bharat varta Desk नेपाल में सोमवार तड़के एक बड़ा दर्दनाक हादसा हुआ. पोखरा से काठमांडू… Read More

7 days ago

बिहार के आईजी के सरकारी आवास पर आंध्र पुलिस का रेड

Bharat varta Desk पटना में फायर विभाग के आईजी सुनील कुमार नायक के सरकारी आवास… Read More

7 days ago

JEE मेन में श्रेयस मिश्रा बनें टॉपर

Bharat varta Desk JEE मेन 2026 सेशन-1 के रिजल्ट में दिल्ली (NCT) के श्रेयस मिश्रा… Read More

2 weeks ago