
पटना, भारत वार्ता संवाददाता:
केंद्र में मंत्री नहीं बनने का जदयू सांसद ललन सिंह को कोई मलाल नहीं है। आज पार्टी कार्यालय में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होने आए सांसद ललन सिंह ने पत्रकारों के सवालों के जवाब में कहा कि 2019 में मोदी कैबिनेट में जनता दल यू के शामिल नहीं होने का फैसला तत्कालीन राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार का था. तत्कालीन परिदृश्य को देखते हुए पार्टी के सभी लोगों से रायशुमारी के बाद नीतीश जी ने उस समय मंत्रिमंडल में शामिल नहीं होने का फैसला लिया था मगर इस बार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष आरसीपी सिंह है। आज मंत्रिमंडल में शामिल होने का फैसला उन्हीं का है। ललन सिंह ने यह भी स्पष्ट किया कि उन्हें कोई नाराजगी नहीं है। यहां बता दें कि वर्ष 2019 में मोदी मंत्रिमंडल में एक कोटा मिलने के कारण मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मंत्रिमंडल में पार्टी के शामिल होने से इंकार कर दिया था। मगर इस बार केवल एक मंत्री के रूप में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और सांसद आरसीपी सिंह ने शपथ ग्रहण कर लिया। इसको लेकर तरह-तरह की चर्चा है।
Bharat varta desh बिहार सरकार ने कई वरिष्ठ आईएएस (IAS) अधिकारियों का तबादला कर दिया… Read More
Bharat varta Desk मेडिकल कॉलेजों में दाखिले की तैयारी कर रहे लाखों स्टूडेंट के लिए… Read More
Bharat varta Desk मेडिकल कॉलेजों में दाखिले की तैयारी कर रहे लाखों स्टूडेंट के लिए… Read More
Bharat varta desk केरल की राजनीति में पिछले 10 दिनों से चल रहा मुख्यमंत्री चेहरे… Read More
Bharat varta Desk केंद्र सरकार ने केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) के निदेशक प्रवीण सूद का… Read More
Bharat varta Desk माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने 12वीं कक्षा के नतीजे घोषित कर दिए… Read More