बड़ी खबर

सांसद के घर पर कुख्यात पकड़ाया, बथान पर बरामद हुई थी शराब की भठ्ठी


भागलपुर, भारत वार्ता संवाददाता
शहर के कुख्यात अपराधी और कांट्रैक्ट किलर कपिल यादव को पुलिस ने शुक्रवार को जदयू सांसद अजय मंडल के घोघा स्थित आवास के बाहर से गिरफ्तार किया है । कुख्यात सांसद से मिलने गया था। सांसद ने कहा है कि उनके घर पर आने वाला हर व्यक्ति उनके लिए भगवान की तरह है। इसके बाद से राजनीतिक और प्रशासनिक हलके में सरगर्मी बढ़ गई है मगर सांसद के साथ यह कोई अनहोनी घटना नहीं है। वे अक्सर अपने कामों से विवादों में रहे हैं।

पिता और भाई पर हुआ था अवैध शराब का केस

पूर्व में घोघा दियारा स्थित उनके पिताजी के बथान पर शराब की भठ्ठी भी पकड़ी गई थी। उसके साथ शराब बनाने के सामान और बर्तन। इस सिलसिले में उनके पिताजी और भाई पर केस भी दर्ज हुआ था। मामला कहां दबा है, यह सांसद, उत्पाद विभाग और पुलिस वाले ही बता सकते हैं।
शुक्रवार को सांसद से मिलने गए कुख्यात बदमाश कपिल यादव जैसे ही उनके घर से निकला पुलिस ने दबोच लिया।
कुख्यात कपिल यादव ने 11 जून की रात बरारी के हनी साह के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग की थी. पुलिस को इस मामले में भी उसकी तलाश थी।

कुख्यात पर 22 केस
कांट्रैक्ट किलर कपिल पर कांट्रैक्ट किलिंग, रंगदारी, आर्म्स एक्ट, डकैती के 22 से भी अधिक केस शहर के अलग-अलग थानों में दर्ज हैं मगर सभी मामलों में वह बेल पर है।
नाथनगर के भतोड़िया का रहने वाले कपिल की तलाश पुलिस बरारी गोली कांड के संबंध में कर रही थी।

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

बिहार के आईएएस अधिकारी बदले गए

Bharat varta desh बिहार सरकार ने कई वरिष्ठ आईएएस (IAS) अधिकारियों का तबादला कर दिया… Read More

5 days ago

नीट का री- एग्जाम 21 जून को

Bharat varta Desk मेडिकल कॉलेजों में दाखिले की तैयारी कर रहे लाखों स्टूडेंट के लिए… Read More

5 days ago

नेट का री- एग्जाम 21 जून को

Bharat varta Desk मेडिकल कॉलेजों में दाखिले की तैयारी कर रहे लाखों स्टूडेंट के लिए… Read More

5 days ago

वी.डी. सतीशन होंगे केरल के नए सीएम

Bharat varta desk केरल की राजनीति में पिछले 10 दिनों से चल रहा मुख्यमंत्री चेहरे… Read More

6 days ago

सीबीआई निदेशक का कार्यकाल 1साल के लिए बढ़ा

Bharat varta Desk केंद्र सरकार ने केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) के निदेशक प्रवीण सूद का… Read More

7 days ago

CBSE 12वीं का रिजल्ट जारी

Bharat varta Desk माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने 12वीं कक्षा के नतीजे घोषित कर दिए… Read More

1 week ago