Uncategorised

लखनऊ : सीआरपीएफ ने मनाया वार्षिकोत्सव दिवस

लखनऊ, भारत वार्ता संवाददाता : लखनऊ के गोमती नगर स्थित सीआरपीएफ, मध्य सेक्टर मुख्यालय के प्रांगण में रविवार को धूमधाम एवं भव्य तरीके से सीआरपीएफ दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सेक्टर के उप महानिरीक्षक राजीव रंजन, भा.पु.से. ने उपस्थित सभी अधिकारियों और जवानों को शुभकामनाएं दीं। इस दिवस को मनाए जाने के महत्व के बारे में उन्होंने बताया कि केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल मूलतः काउन रिप्रेजेन्टेटिव पुलिस के नाम से 27 जुलाई 1939 को नीमच (मध्य प्रदेश) में स्थापित हुआ था। तत्कालीन गृह मंत्री सरदार बल्लभ भाई पटेल ने अथक प्रयासों के द्वारा स्वतंत्रता प्राप्ति के पश्चात काउन रिप्रेजेन्टेटिव पुलिस को 28 दिसम्बर 1949 में केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल के रूप में पुर्नस्थापित किया तथा उन्होंने इस बल को आज ही के दिन अर्थात दिनांक 19 मार्च 1950 में ध्वज प्रदान किया। अतः केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल के लिए आज का दिन एक विशेष महत्व का दिन है और इस दिन को बल में के.रि.पु.बल दिवस परेड के रूप में मनाया जाता है। इस शुभ अवसर पर उन शूरवीर अधिकारियों और कार्मिकों के शहादत को उन्होंने नमन किया, जिन्होंने कर्तव्य की बेदी पर अपना सर्वोच्च बलिदान दिया है।

उप महानिरीक्षक राजीव रंजन ने आगे बताया कि बल का पिछले 84 वर्षों में गौरवमयी इतिहास रहा है, जिसमें बल ने समय-समय पर अपने शौर्य एवं पराक्रम से पूरे देश को अपनी ओर आकर्षित किया है एवं भारतीय समाज में अपनी एक अलग छवि प्रस्तुत की है। आज देश में किसी प्रकार की कानून-व्यवस्था दंगा व आतंकी गतिविधियों को नियंत्रित करने की जरूरत होती है, तो सरकार सर्वप्रथम इस बल से अपेक्षा रखती है। बल के गौरवमयी गाथाओं में से कुछ के बारे में उन्होंने बताया कि कैसे बल के जवानों ने शहादत देकर देश की आन, बान और शान को बनाए रखा है :-

21 अक्टूबर 1959 को केरिपुबल के 21 जवानों ने लद्दाख (जम्मू-कश्मीर) के हॉट स्प्रिंग नामक स्थान पर चीनी हमले की बहादुरी एवं वीरता का परिचय देते हुए नकाम किया। इस हमले में केरिपुबल के 10 जवान बहादुरी के साथ लड़ते हुए शहीद हो गये।

09 अप्रैल 1965 को सरदार और टाक चौकियों की रक्षा में 02 बटालियन के 04 कम्पनियों के जवानों ने पाकिस्तानी सेना के समक्ष अद्भुत साहस एवं शौर्य व वीरता का परिचय देते हुए एक बिग्रेड के हमले को नकाम किया।

वर्ष 2001 में भारतीय संसद पर हमले को नाकाम किया।

वर्ष 2005 में अयोध्या में श्री राम जन्म भूमि की रक्षा की।

उन्होंने जानकारी दी कि केरिपुबल विश्व की सबसे बड़ा अर्द्धसैनिक बल है तथा इसके बटालियनों की संख्या वर्तमान में 247 हो गई है । इस बल में 15 आर.ए.एफ, बटालियन, 10 कोबरा बटालियन, 05 सिगनल बटालियन, 06 महिला बटालियन तथा 211 कार्यकारी बटालियन के अतिरिक्त 01 एस०डी०जी० 01 पीडीजी बटालियन है। केरिपुबल के अधिकारी व जवान देश के अति संवेदनशील तथा दुर्गम क्षेत्रों में तैनात रहकर आतंकवादियों से देश की सुरक्षा करने के अलावा कानून व्यवस्था की ड्यूटी, चुनाव ड्यूटी, महत्वपूर्ण व्यक्तियों एवं स्थानों की सुरक्षा की ड्यूटी तथा आपदा प्रबंधन का निर्वहन भी करते हैं। इस महान बल ने देश को कई अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ियों जैसे तैराकी में खजान सिंह, परमजीत सिंह, भारोत्तोलन में कुंजु रानी, कर्णम मल्लेश्वरी शूटिंग में टी.एस. दिल्लन, जी.एस. रंधावा दिये हैं, जिन्होंने विभिन्न खेलों में उच्च प्रदर्शन कर विश्व में न केवल इस देश का बल्कि इस बल के नाम को भी गौरवान्वित किया है।

इस अवसर पर उन्होंने बल के सदस्यों को सपरिवार शुभकामनाएँ दीं तथा अपेक्षा किया कि सभी मिलकर इस महान बल का नाम भविष्य में इसी प्रकार रोशन करते रहेंगे। इस अवसर पर राजीव रंजन भा.पु.से., पुलिस उपमहानिरीक्षक के साथ सुनील कुमार, पुलिस उप महानिरीक्षक एवं श्री आर.के. सिंह, कमांडेंट एवं अन्य राजपत्रित अधिकारी, अधीनस्थ अधिकारी तथा अन्य रैंक एवं वीर जवानों ने हिस्सा लिया।

Dr Rishikesh

Editor - Bharat Varta (National Monthly Magazine & Web Media Network)

Share
Published by
Dr Rishikesh

Recent Posts

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘मन की बात’ में छठ महापर्व की शुभकामना दी

Bharat varta Desk आज चार दिवसीय छठ महापर्व का दूसरा दिन खरना है. शाम के… Read More

1 day ago

रेलवे स्टेशनों पर गूंज रहे हैं छठ के गीत, यात्रियों के चेहरे पर दिखी अपार खुशी

पटना / नई दिल्ली : लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के अवसर पर इस… Read More

2 days ago

‘अबकी बार मोदी सरकार’ का नारा गढ़ने वाले एड गुरु पीयूष पांडे नहीं रहे

Bharat varta desk एड गुरु पद्मश्री पीयूष पांडे का गुरुवार को निधन हो गया। मीडिया… Read More

3 days ago

तेजस्वी यादव होंगे महागठबंधन के सीएम फेस, मुकेश सहनी डप्टी सीएम

Bharat varta Desk कांग्रेस नेता अशोक गहलोत ने महागठबंधन की तरफ से तेजस्वी यादव को… Read More

4 days ago

चीफ जस्टिस बजन्थरी रिटायर, कल पटना हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस बनेंगे जस्टिस सुधीर सिंह

Bharat varta Desk पटना हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति पीबी बजन्थरी के सेवानिवृत्त होने के… Read More

5 days ago

लालू यादव के उम्मीदवार 21 साल पुराने केस में गिरफ्तार

Bharat varta Desk सासाराम विधानसभा सीट से राष्ट्रीय जनता दल के प्रत्याशी सत्येंद्र साह नामांकन कक्ष… Read More

7 days ago