स्वास्थ्य

रेल यात्री संघ ने साहिबगंज विधिक सेवा प्राधिकार को सौंपा ऑक्सीजन सिलिंडर, पीपीई किट और सेनिटाइजर

Bharat Varta Desk : केंद्रीय रेलवे रेल यात्री संघ ने साहिबगंज जिला एवं सत्र न्यायालय के विधिक सेवा प्राधिकार को गुरुवार को जंबो जेट ऑक्सीजन सिलेंडर सौंपा. पांच ऑक्सीजन सिलेंडर उपलब्ध कराए गए हैं. इसके साथ पीपीई किट, मास्क और सैनिटाइजर भी दिया गया. इस मौके पर यात्री संघ के अध्यक्ष विष्णु खेतान ने कहा कि सिलेंडर में ऑक्सीजन रिफिलिंग अनवरत रूप से संघ की ओर से किया जाएगा. उन्होंने बताया कि भागलपुर समेत बिहार-झारखंड के कई जिलों में कोरोना वायरस मरीजों के लिए मुफ्त ऑक्सीजन सेवा उपलब्ध कराई जा रही है. इसके साथ ही साथ मास्क और सैनिटाइजर का वितरण किया जा रहा है. कई जगह सेनिटाइजेशन का भी काम कराया जा रहा है.

बता दें कि पिछले साल भी रेल यात्री संघ ने साहिबगंज और पाकुड़ जिलों के रेल स्टेशनों पर रेल पुलिस और रेलवे सुरक्षा बल के जवानों के बीच मास्क और सेनिटाइजर का वितरण किया था. जगह-जगह जागरूकता कार्यक्रम चलाने के साथ कोरोना योद्धाओं को सम्मानित करने का काम भी संस्था की ओर से किया गया था. संघ के अध्यक्ष ने बताया कि उनकी संस्था 15 सालों से देशभर में रेलवे स्टेशन और ट्रेनों में यात्रियों को नशा खुरानी से बचाने के लिए अभियान चला रही है. कोरोना काल में लोगों को हर तरह की मदद करना और मनुष्यता की रक्षा करने को संस्था ने सर्वोच्च लक्ष्य बनाया है और इसके लिए जितना संभव हो पा रहा है हम काम कर रहे हैं.

मानव सेवा ही ईश्वर की सच्ची आराधना- बंशीधर तिवारी

इस मौके पर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार वंशीधर तिवारी ने कहा कि मानव सेवा ही ईश्वर की सच्ची आराधना है. यह काम रेल यात्री संघ बड़े ही निस्वार्थ भाव से कर रहा है. प्रधान न्यायाधीश ने सहयोग के लिए रेल यात्री संघ के प्रति आभार जताया.

वार रूम से लाभ उठाएं लोग: प्रधान न्यायाधीश

जिला और सत्र न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश ने कहा कि झारखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार के निर्देश पर साहिबगंज जिला सत्र न्यायालय में वार रूम की स्थापना की गई है. जिसमें कोविड-19 से सम्बंधित सभी तरह की मेडिकल सुविधाएं उपलब्ध है. वार रूम में लोग अपना ऑक्सीजन लेबल की जांच ऑक्सिमीटर के द्वारा करवा सकते हैं. लोग सहायता के लिए तीन हेल्पलाइन नंबर 9471521725, 8674221281, 6299852709 पर फोन कर परामर्श ले सकते हैं. प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने कहा कि जिला में फैल रहे इस संक्रमण को टेस्टिंग के जरिये और सरकारी गाइडलाइंस का पालन कर इस चेन को तोड़ा जा सकता है.

केंद्रीय रेलवे रेल यात्री संघ के अध्यक्ष विष्णु खेतान

इस अवसर पर प्रधान न्यायाधीश कुटुंब न्यायालय प्रकाश दुबे, जिला जज प्रथम कमलेश कुमार शुक्ला, जिला जज द्वितीय प्रभात कुमार शर्मा, मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी विनय लाल, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकार मनोरंजन कुमार, अनुमंडल न्यायिक दंडाधिकारी दिग्विजय नाथ शुक्ला, रेलवे न्यायिक दंडाधिकारी तारकेश्वर नाथ, न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी आलोक कुमार सिंह, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी राजेंद्र कुमार दुबे, एन डी सी संजय कुमार, जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रेम नाथ तिवारी, कौशल्या ज्योति ट्रस्ट के अध्यक्ष डॉ सुरेंद्र नाथ तिवारी, अधिवक्ता डॉक्टर राजेश, अरविंद गोयल, केंद्रीय रेलवे रेल यात्री संघ के नवीन कुमार दुबे, कालीचरण शर्मा, रकीब आलम, सुमित कुमार आदि मौजूद रहे.

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

हटाए गए राज्यपाल के प्रधान सचिव

Bharat varta Desk बिहार सरकार ने कई बार विवादों में रहे राज्यपाल के प्रधान सचिव… Read More

2 days ago

झारखंड में IAS-IPS अधिकारी बदले

Bharat varta Desk कार्मिक विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार विभिन्न मंत्रालयों, निदेशालयों,… Read More

1 week ago

सम्राट चौधरी ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, विजय चौधरी और बिजेंद्र यादव बने उपमुख्यमंत्री

Bharat varta Desk सम्राट चौधरी ने बिहार के नए मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ले… Read More

2 weeks ago

विधायक दल के नेता चुने गए सम्राट चौधरी, कल बनेंगे सीएम

Bharat varta Desk बिहार के अगले सीएम सम्राट चौधरी होंगे. बीजेपी विधायक दल की बैठक… Read More

2 weeks ago

नीतीश की पारी खत्म, अब शुरू होगी सम्राट की पारी

Bharat varta Desk बिहार में नई सरकार के गठन को लेकर आज बड़ा दिन है.… Read More

2 weeks ago