
Bharat varta desk: केंद्रीय रेलवे रेल यात्री संघ ने आसनसोल रेल मंडल के जसीडीह और मधुपुर स्टेशन पर यात्रियों के बीच नशा खुरानी जागरूकता अभियान चलाया। इसमें आरपीएफ का भी सहयोग रहा। यात्री संघ और आरपीएफ की टीम ने यात्रियों को नशा खुरानो से बचने के लिए जरूरी जानकारी दी। यात्री संघ के केंद्रीय अध्यक्ष विष्णु खेतान ने आरपीएफ को नशा खुरानी जागरूकता अभियान चलाने के लिए बैनर, पोस्टर और साउंड सिस्टम प्रदान किया।
श्री खेतान ने बताया कि सावन मेला में होने वाली भीड़ को देखते हुए जसीडीह और मधुपुर स्टेशन पर यात्रियों के बीच अधिकतम जागरूकता कार्यक्रम चलाने की जरूरत है। जसीडीह के आरपीएफ के प्रभारी मानस मिश्रा ने यात्रियों को हेल्पलाइन नंबर के बारे में जरूरी जानकारी दी। वहीं दूसरी और मधुपुर रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ के इंस्पेक्टर आरके सरकार ने कहा कि सुरक्षित यात्रा के लिए यात्रियों को हर संभव सहयोग किया जा रहा है।
Bharat varta Desk गणतंत्र दिवस पर केंद्रीय गृह मंत्रालय ने बिहार 22 पुलिस पदाधिकारी और… Read More
Bharat varta Desk सिवान जिले में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा के बीच एक… Read More
Bharat varta Desk आईएएस संजीव खिरवार (IAS Sanjeev Khirwar) को दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) का… Read More
Bharat varta Desk नितिन नबीन को आज आधिकारिक रूप से पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुन… Read More
Bharat varta Desk कर्नाटक के डीजीपी और वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी रामचंद्र राव को सस्पेंड कर… Read More
Bharat varta Desk प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज पश्चिम बंगाल के मालदा रेलवे स्टेशन से… Read More