स्वास्थ्य

रेल यात्री संघ गोड्डा पहुंचा, विधिक सेवा प्राधिकार को दिए कोरोना सुरक्षा सामान

गोड्डा, भारत वार्ता संवाददाता : केंद्रीय रेलवे रेल यात्री संघ ने सोमवार को गोड्डा जिला विधिक सेवा प्राधिकार को कोरोना सुरक्षा सम्मान दिए. यात्री संघ के केंद्रीय अध्यक्ष विष्णु खेतान के नेतृत्व में एक दल गोड्डा जिला एवं सत्र न्यायालय परिसर में पहुंचा और वार रूम में आयोजित एक कार्यक्रम में मास्क, सैनिटाइजर और पीपीई कीट सीजेएम संजय कुमार सिंह को सौंपा. ये सामान विधिक सेवा प्राधिकार के माध्यम से पहाड़िया, संथाल और दूसरे गरीब लोगों तक पहुंचाए जाएंगे. इस मौके पर सीजीएम संजय कुमार सिंह ने रेल यात्री संघ के कामकाज की सराहना की.

कमजोर को मदद करना आम लोगों का भी जिम्मा: विष्णु खेतान
रेल यात्री संघ के अध्यक्ष विष्णु खेतान ने कहा कि समाज के कमजोर वर्गों को सहयोग करना सरकार के अलावे आम लोगों का भी जिम्मा है. इसी लक्ष्य से यात्री संघ बिहार और झारखंड के वंचित तबके के लोगों के बीच कोरोना राहत अभियान चला रहा है. इसके तहत हम निशुल्क ऑक्सीजन सेवा भी जरूरतमंदों तक पहुंचा रहे हैं. गोड्डा के कार्यक्रम में नितिन कुमार, मारुति नंदन ,मोहम्मद औरंगजेब एवं सुमित कुमार भी उपस्थित थे.

राजमहल में भी राहत अभियान

इसके पहले गुरुवार को साहिबगंज जिला के राजमहल अनुमंडल न्यायालय में भी यात्री संघ की ओर से कोरोना महामारी से बचने के लिए सुरक्षा सम्मान यात्री संघ की ओर से पहुंचाया गया.

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

सीएम नीतीश के समृद्ध यात्रा के दौरान विस्फोट, एक की मौत

Bharat varta Desk सिवान जिले में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा के बीच एक… Read More

2 days ago

आईएएस संजीव दिल्ली नगर निगम के कमिश्नर

Bharat varta Desk आईएएस संजीव खिरवार (IAS Sanjeev Khirwar) को दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) का… Read More

3 days ago

नितिन नवीन भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष

Bharat varta Desk नितिन नबीन को आज आधिकारिक रूप से पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुन… Read More

4 days ago

कर्नाटक के डीजी सस्पेंड

Bharat varta Desk कर्नाटक के डीजीपी और वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी रामचंद्र राव को सस्पेंड कर… Read More

4 days ago

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मालदा में नई ट्रेनों को झंडी दिखलाई

Bharat varta Desk प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज पश्चिम बंगाल के मालदा रेलवे स्टेशन से… Read More

7 days ago

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव 20 को

Bharat varta Desk भारतीय जनता पार्टी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए चुनाव की तारीख… Read More

1 week ago