बड़ी खबर

‘रेल्स थ्रू राज’ के लेखक जीएम पीके मिश्रा राज्यपाल से मिले, पुस्तक भेंट और रेलवे के इतिहास पर चर्चा


आधुनिक रेल डिब्बा कारखाना, रायबरेली व रेल कोच फैक्ट्री, कपूरथला की उपलब्धियों की दी जानकारी
Bharat varta Desk

आधुनिक रेल डिब्बा कारखाना, रायबरेली (उत्तर प्रदेश) एवं रेल कोच फैक्ट्री, कपूरथला (पंजाब) के महाप्रबंधक प्रशांत कुमार मिश्रा ने 03 फरवरी 2026 को उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल से जनभवन, लखनऊ में मुलाकात की और भारतीय रेलवे के इतिहास पर आधारित अपनी पुस्तक ‘रेल्स थ्रू राज (Rails Through Raj)’ को भेंट की। महाप्रबंधक ने रेलवे के इतिहास के बारे में राज्यपाल को बताया। यह पुस्तक रेलवे के इतिहास और विकास के बारे में अहम जानकारी देती है। पीके मिश्रा ने राज्यपाल को बताया कि पुस्तक प्राथमिक ऐतिहासिक स्रोतों पर आधारित है तथा ब्रिटिश काल में भारतीय रेलवे के विकास को वैज्ञानिक दृष्टिकोण एवं तथ्यात्मक विश्लेषण के साथ प्रस्तुत करती है। यह पुस्तक सामान्य पाठकों के साथ-साथ इतिहास एवं रेलवे विषयक शोधकर्ताओं के लिए भी अत्यंत उपयोगी है।

15,000 से अधिक रेल कोचों का निर्माण, पहली बार फोर्ज्ड व्हीलों का उत्पादन

इस अवसर पर महाप्रबंधक ने राज्यपाल को आधुनिक रेल डिब्बा कारखाना (आरेडिका) द्वारा अब तक निर्मित 15,000 से अधिक अत्याधुनिक रेल कोचों, आरेडिका में पहली बार निर्मित फोर्ज्ड व्हीलों, तथा आरेडिका में निर्मित पहली वंदे भारत ट्रेन के निर्माण, उसकी तकनीकी विशेषताओं एवं उत्कृष्ट गुणवत्ता के बारे में विस्तार से जानकारी दी। साथ ही उन्होंने पर्यावरण संरक्षण की दिशा में आरेडिका द्वारा किए जा रहे उल्लेखनीय प्रयासों—जैसे जल संरक्षण, हरित ऊर्जा पहल, सौर ऊर्जा विकास तथा व्यापक वृक्षारोपण अभियान—पर भी प्रकाश डाला।
महाप्रबंधक ने बताया कि आरेडिका में भू-जल संरक्षण क्षमता बढ़कर 730 मिलियन लीटर हो चुकी है तथा सौर ऊर्जा के क्षेत्र में सोलर पैनलों की स्थापना से 5.13 मेगावाट की उत्पादन क्षमता प्राप्त की जा चुकी है। इन प्रयासों से भारतीय रेलवे की निर्माण क्षमता, तकनीकी दक्षता एवं आत्मनिर्भर भारत की दिशा में हो रही उल्लेखनीय प्रगति परिलक्षित होती है।


राज्यपाल ने जनभवन बैंड और कल्याणकारी कामों के बारे में बताया

राज्यपाल ने जनभवन में स्थापित ‘आदर्श माध्यमिक विद्यालय’ के विद्यार्थियों द्वारा गठित ‘जनभवन बैंड’ के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जनभवन में कार्यरत कर्मचारियों द्वारा इन बच्चों को नियमित प्रशिक्षण प्रदान किया गया, जिसके परिणामस्वरूप ये विद्यार्थी अत्यंत अनुशासित एवं दक्ष बने। उल्लेखनीय है कि जनभवन बैंड ने पिछले तीन वर्षों से लगातार 26 जनवरी की परेड में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सराहना अर्जित की है। जनभवन द्वारा टीबी उन्मूलन तथा सर्वाइकल कैंसर उन्मूलन के लिए किए जा रहे प्रयासों पर भी चर्चा की एवं इन सामाजिक स्वास्थ्य अभियानों को अत्यंत प्रशंसनीय बताया।

राज्यपाल ने पीके मिश्रा के लेखन कार्य को सराहा , अपनी किताब दी, कारखाना की उपलब्धियों से खुश, जाएंगी कोचों का निर्माण देखने

राज्यपाल ने महाप्रबंधक महाप्रबंधक पीके मिश्रा के लेखन कौशल, पुस्तक की शोधपरक गुणवत्ता तथा आरेडिका की उपलब्धियों की सराहना की।
इस अवसर पर राज्यपाल ने अपनी लिखित पुस्तकें ‘चुनौतियां मुझे पसंद हैं’ एवं ‘वो मुझे हमेशा याद रहेंगे’ भेंट कीं। उन्होंने महाप्रबंधक द्वारा आधुनिक रेल डिब्बा कारखाना, रायबरेली के भ्रमण हेतु दिए आमंत्रण को स्वीकार किया।
इस अवसर पर पी के मिश्रा के साथ, वरिष्ठ उप महाप्रबंधक अकमल वदूद, उप मुख्य वित्त सलाहकार अस्थानंद पाठक, सचिव आर एन तिवारी भी मौजूद रहे।

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

थाईलैंड में आग लगने से 27 लोगों की मौत

Bharat varta Desk थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में सोमवार (13 जुलाई) की सुबह भीषण हादसा… Read More

3 days ago

वियतनाम में नाव पलटी, 15 भारतीय पर्यटकों की मौत

Bharat varta Desk वियतनाम के फू क्वोक द्वीप के पास शनिवार को भारतीय पर्यटकों को… Read More

4 days ago

बिहार कैडर के आईपीएस अधिकारी अमित कुमार एसपीजी के डायरेक्टर बनेंगे

Bharat varta Desk बिहार कैडर के आईपीएस अधिकारी अमित कुमार अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की… Read More

2 weeks ago

चंपत राय ने दिया इस्तीफा

Bharat varta Desk अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे से जुड़े कथित गड़बड़ी के मामले… Read More

3 weeks ago

महेश दीक्षित आईबी के नए निदेशक

Bharat varta Desk डॉ. महेश दीक्षित को भारत की प्रमुख खुफिया एजेंसी, खुफिया ब्यूरो (IB)… Read More

3 weeks ago

यूपी बीजेपी की नई टीम

Bharat varta Desk भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने उत्तर प्रदेश में अपनी नई टीम का… Read More

3 weeks ago