बिहार के अब तक के सबसे बड़े बजट से प्रदेश बनेगा विकसित और समृद्ध: संजय मयूख


पटना : केंद्रीय भाजपा सह मीडिया प्रभारी एवं विधान पार्षद संजय मयूख ने विधानसभा में वित्त मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव द्वारा प्रस्तुत बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह बिहार के इतिहास का अब तक का सबसे बड़ा बजट है, जो प्रदेश को विकसित और समृद्ध बनाने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा।
उन्होंने कहा कि 3.47 लाख करोड़ रुपये के इस बजट में विकास, रोजगार सृजन, महिला सशक्तिकरण और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने पर विशेष जोर दिया गया है। साथ ही औद्योगिक विकास, शिक्षा और स्वास्थ्य को भी प्राथमिकता दी गई है।
संजय मयूख ने इसे प्रगतिशील बजट बताते हुए कहा कि इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘विकसित भारत’ के संकल्प की झलक दिखाई देती है। वहीं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की बिहारवासियों को समृद्ध बनाने की प्रतिबद्धता भी इसमें स्पष्ट रूप से परिलक्षित होती है।
उन्होंने बजट की सराहना करते हुए कहा कि यह प्रदेश को आत्मनिर्भर राज्यों की श्रेणी में लाने के संकल्प को मजबूती देगा तथा गरीबों और वंचितों के जीवन स्तर को बेहतर बनाने में सहायक होगा।
संजय मयूख ने विश्वास व्यक्त किया कि यह बजट बिहार की एनडीए सरकार के “सम्पन्न बिहार और समृद्ध बिहार” के लक्ष्य को नई गति प्रदान करेगा और प्रदेश के समग्र विकास को सुनिश्चित

Dr Rishikesh

Editor - Bharat Varta (National Monthly Magazine & Web Media Network)

Recent Posts

अटल को समर्पित अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में हुआ हिंदी का जय घोष

विश्व हिंदी परिषद ने दिल्ली में दुनिया भर के विद्वानों को जुटाया और आयोजन को… Read More

7 days ago

अटल को समर्पित अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में हुआ हिंदी का ‘जय घोष’

------विश्व हिंदी परिषद ने दिल्ली में दुनिया भर के विद्वानों को जुटाया और आयोजन को… Read More

7 days ago

Ex Deputy CM और DMK नेता उदयनिधि स्टालिन गिरफ्तार

Bharat varta Desk -मुख्यमंत्री विजय और अभिनेत्री तृषा पर टिप्पणी का आरोप -उनकी रैली में… Read More

3 months ago

प्रहलाद जोशी देश के नए शिक्षा मंत्री

Bharat varta Desk धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी फिलहाल प्रह्लाद… Read More

4 months ago

सीजेपी ने छात्र आंदोलन खत्म करने का किया ऐलान

Bharat varta Desk दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक महीने से अधिक समय से चल रहा… Read More

4 months ago

धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा

Bharat varta Desk जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र… Read More

4 months ago