बड़ी खबर

रेलवे में इमरजेंसी कोटा से आरक्षण में धांधली, रेल यात्री संघ 7 को देगा महा धरना


भागलपुर संवाददाता: मालदा रेल मंडल में ट्रेनों में इमरजेंसी कोटा से आरक्षण में भारी धांधली हो रही है. रेलवे के कुछ अधिकारी टिकट बेचने वाले गिरोहों से मिलकर इमरजेंसी कोटा को बेच रहे हैं. इसके चलते सही लोगों को इसका लाभ नहीं मिल पाता है.
इस संबंध में केंद्रीय रेलवे यात्री संघ ने रेल के आला अधिकारियों को पत्र लिखा है. यही नहीं संघ ने धांधली को रोकने समेत अन्य मांगों के लिए 7 फरवरी को पीरपैंती और भागलपुर स्टेशन के बाहर महाधरना करने का निर्णय लिया है. रेल यात्री संघ के केंद्रीय अध्यक्ष विष्णु खेतान ने बताया कि इमरजेंसी कोटा से ट्रेनों में आरक्षण के काम में कई रैकेट सक्रिय है जो निचले लेबल के रेल कर्मियों की मिलीभगत से जनप्रतिनिधियों के लेटर पैड का भी दुरुपयोग करके मनमाने ढंग से लोगों को कोटा का लाभ दिला रहे हैं. ज्ञापन के माध्यम से डीआरएम को इसकी जानकारी दी गई है. इसका सही ढंग से जांच हो तो बड़ी गड़बड़ी का पर्दाफाश होगा. उन्हें पूरा विश्वास है कि डीआरएम इसकी जांच करवा कर गड़बड़ी को जरूर रोकेंगे. ऐसा नहीं हुआ तो वह रेल मंत्री और रेलवे बोर्ड के चेयरमैन से मिलकर इसकी जांच कराएंगे. जरूरत पड़े तो सीबीआई के निदेशक से भी मिलेंगे. हालांकि मालदा रेल मंडल के अधिकारियों ने इमरजेंसी कोटा में गड़बड़ी की किसी भी संभावना से इंकार किया है.

पीरपैंती में पुल बनाने में देरी

रेल यात्री संघ के अध्यक्ष ने बताया कि रेलवे की कई योजनाएं लेट चल रही है. पीरपैंती में पुल का काम काफी दिनों से लटका हुआ है. इसके बिना दर्जनों गांव के लोगों के आने-जाने में परेशानी होती है.

महाधरना के कुछ प्रमुख मुद्दे

  • ट्रेनों की पैंट्री कारों में घटिया व कम मात्रा में खाना और मनमाना दाम वसूलना
  • जमालपुर से लेकर भागलपुर रेल खंड के छोटे-छोटे स्टेशनों पर बिजली, पानी, शौचालय और अन्य यात्री सुविधाओं का विस्तार करना
  • पैसेंजर ट्रेनों का समय पर परिचालन

डॉ सुरेंद्र

Recent Posts

JEE मेन में श्रेयस मिश्रा बनें टॉपर

Bharat varta Desk JEE मेन 2026 सेशन-1 के रिजल्ट में दिल्ली (NCT) के श्रेयस मिश्रा… Read More

3 days ago

टी20 विश्व कप में भारत ने पाकिस्तान को हराया

Bharat varta Desk भारत ने पाकिस्तान को 61 रन से हरा दिया। रविवार को टी20… Read More

4 days ago

पूर्व आईपीएस अमिताभ दास के यहां रेड

Bharat varta Desk पटना में शुक्रवार को पूर्व आईपीएस अमिताभ दास के आवास पर पुलिस… Read More

6 days ago

पप्पू यादव को जमानत मगर अभी जेल से बाहर नहीं, पुलिस ने दूसरे मामले में रिमांड पर लिया

Bharat varta Desk पप्पू यादव को 31 साल पुराने में मंगलवार को जमानत को मिल… Read More

1 week ago

लोकसभा अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव, कांग्रेस ने दी नोटिस

Bharat varta Desk लोकसभा में विपक्ष ने स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ Rule 94(c) के… Read More

1 week ago