
MUNGER : मुंगेर के कल्याणपुर गांव स्थित बड़ी दुर्गा महारानी जी के प्रांगण में दीपावली के एक दिन पूर्व बिहार राज्य की सबसे बड़ी दीपावली मनी। 7 लाख 51 हजार मिट्टी के दीये एक साथ जले। इस बार पिछली बार से 1 लाख ज्यादा दीप जलाकर नया रिकॉर्ड बनाया गया। दीपोत्सव पर बड़ी दुर्गा महारानी कल्याणपुर का श्रृंगार किया गया। इस अद्भुत दीपोत्सव को देखने के लिए लोग दूर-दूर से पहुंचे थे। लाखों की संख्या में दीप को जलाने के लिए कल्याणपुर के ग्रामीणों ने सक्रिय भूमिका निभाई। दीपोत्सव का आयोजन प्रख्यात होम्योपैथी चिकित्सक डॉ. नीतीश चन्द्र दुबे और कल्याणपुर यूथ क्लब के द्वारा किया गया था।
दीपोत्सव का विधिवत उद्घाटन भागलपुर प्रक्षेत्र के डीआईजी विवेकानंद, मुंगेर डीएम अवनीश कुमार सिंह, मुंगेर एसपी जगुनाथ रेड्डी जला रेड्डी, डॉ नीतीश चंद्र दुबे द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। वहीं, जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष व मुंगेर सांसद ललन सिंह ऑनलाइन दीपोत्सव कार्यक्रम में शामिल हुए। दीपोत्सव कार्यक्रम के पूर्व महापंडितों के वैदिक मंत्रोच्चारण के द्वारा गंगा महाआरती की गई।
Bharat varta desh बिहार सरकार ने कई वरिष्ठ आईएएस (IAS) अधिकारियों का तबादला कर दिया… Read More
Bharat varta Desk मेडिकल कॉलेजों में दाखिले की तैयारी कर रहे लाखों स्टूडेंट के लिए… Read More
Bharat varta Desk मेडिकल कॉलेजों में दाखिले की तैयारी कर रहे लाखों स्टूडेंट के लिए… Read More
Bharat varta desk केरल की राजनीति में पिछले 10 दिनों से चल रहा मुख्यमंत्री चेहरे… Read More
Bharat varta Desk केंद्र सरकार ने केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) के निदेशक प्रवीण सूद का… Read More
Bharat varta Desk माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने 12वीं कक्षा के नतीजे घोषित कर दिए… Read More