राहुल गांधी बोले- कांग्रेस का डीएनए बिहार में

Bharat varta desk:

विपक्षी दलों की बैठक में भाग लेने पहुंचे कांग्रेस के नेता राहुल गांधी ने सदाकत आश्रम में कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित किया और उनमें जोश भरने की भरपूर कोशिश की। वे साढ़े सात साल बाद सदाकत आश्रम पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि देश में विचारधारा की लड़ाई चल रही है। बीजेपी का काम नफरत फैलाना है। भाजपा देश को तोड़ने का काम कर रही है। वहीं, कांग्रेस देश जोड़ने का काम कर रही है।

राहुल गांधी ने अपने संबोधन में कार्यकर्ताओं को ‘बब्बर शेर’ कहा। उन्होंने आगे कहा कि पूरा देश समझ गया है कि नरेंद्र मोदी और भाजपा का मतलब सिर्फ 2-3 लोगों को फायदा पहुंचाना है। वहीं कांग्रेस का मतलब देश के गरीबों के साथ खड़े होना और उनके लिए काम करना है।

कांग्रेस नेता ने आगे कहा कि कांग्रेस पार्टी का डीएनए बिहार में है। भारत जोड़ो यात्रा में हर राज्य में बिहार के लोग मेरे साथ चले। नफरत को सिर्फ मुहब्बत काट सकती है। तेलंगाना, मध्‍यप्रदेश, राजस्थान व छतीसगढ़ में भाजपा कहीं नहीं दिखेगी। इस मौके पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे हम लोगों ने बिहार जीत लिया तो देश जीत लेंगे।

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

Ex Deputy CM और DMK नेता उदयनिधि स्टालिन गिरफ्तार

Bharat varta Desk -मुख्यमंत्री विजय और अभिनेत्री तृषा पर टिप्पणी का आरोप -उनकी रैली में… Read More

2 months ago

प्रहलाद जोशी देश के नए शिक्षा मंत्री

Bharat varta Desk धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी फिलहाल प्रह्लाद… Read More

2 months ago

सीजेपी ने छात्र आंदोलन खत्म करने का किया ऐलान

Bharat varta Desk दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक महीने से अधिक समय से चल रहा… Read More

2 months ago

धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा

Bharat varta Desk जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र… Read More

2 months ago

NTA के 47 कर्मचारी बर्खास्त

Bharat varta Desk NEET पेपर लीक मामले में छात्रों के प्रदर्शन के बीच एनटीए ने… Read More

2 months ago

केंद्र सरकार ने उच्च शिक्षा सचिव विनीत जोशी को हटाया, एनटीए प्रमुख प्रदीप जोशी कब हटेंगे?

Bharat Varta Desk दिल्ली में चल रहे NEET पेपर लीक के खिलाफ छात्रों के प्रदर्शन… Read More

2 months ago