
Bharat Varta Desk : मोदी सरनेम पर बयान मामले में राहुल गांधी को बड़ा झटका है. मानहानि मामले में राहुल गांधी की ओर से दायर पूर्णविचार को गुजरात हाई कोर्ट ने सही माना है. वहीं, कोर्ट ने इस मामले में 2 सजा पर रोक लगाने से इनकार कर दिया है. हाई कोर्ट ने निचली अदालत की सजा के फैसले को सही ठहराया है. हाई कोर्ट ने कहा कि राहुल गांधी पर 10 क्रिमिनल केस पहले से पेंडिंग हैं. मानहानि का ये कोई पहला मामला नहीं है.
2019 में राहुल गांधी ने दिया था बयान
बता दें कि साल 2019 में लोकसभा चुनाव के दौरान कर्नाटक की एक रैली में राहुल गांधी ने मोदी सरनेम को लेकर एक बयान दिया था. जिसके बाद बीजेपी विधायक पूर्णेश मोदी ने राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि का मामला दर्ज कराया था. जिसके बाद 23 मार्च, 2023 को सूरत की निचली अदालत ने राहुल को 2 साल की सजा सुनाई थी.
लोकसभा की गई थी सदस्यता
कोर्ट के इस फैसले के बाद जन प्रतिनिधित्व अधिनियम के तहत लोकसभा सचिवालय की ओर से राहुल की संसद सदस्यता रद्द कर दी गई थी. बता दें कि राहुल केरल के वायनाड से सांसद थे. जनप्रतिनिधि कानून में प्रावधान है कि किसी सांसद और विधायक को किसी मामले में 2 साल या उससे ज्यादा की सजा होती है, तो उनकी सदस्यता (संसद और विधानसभा से) रद्द हो जाती है. इतना ही नहीं सजा की अवधि पूरी करने के बाद छह वर्ष तक चुनाव लड़ने के लिए अयोग्य भी हो जाते हैं.
Bharat varta Desk -मुख्यमंत्री विजय और अभिनेत्री तृषा पर टिप्पणी का आरोप -उनकी रैली में… Read More
Bharat varta Desk धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी फिलहाल प्रह्लाद… Read More
Bharat varta Desk दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक महीने से अधिक समय से चल रहा… Read More
Bharat varta Desk जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र… Read More
Bharat varta Desk NEET पेपर लीक मामले में छात्रों के प्रदर्शन के बीच एनटीए ने… Read More
Bharat Varta Desk दिल्ली में चल रहे NEET पेपर लीक के खिलाफ छात्रों के प्रदर्शन… Read More