पॉलिटिक्स

राहुल गांधी के समक्ष ललन कुमार ने सुल्तानगंज और कहलगांव के ‘बहुरूपियों’ का मुद्दा उठाया

Bharat varta Desk

आज कांग्रेस के नेता राहुल गांधी के समक्ष सुल्तानगंज से कांग्रेस उम्मीदवार ललन कुमार ने राष्ट्रीय जनता दल के उम्मीदवारों का मुद्दा उठाया। राहुल ललन कुमार, भागलपुर के कांग्रेस उम्मीदवार अजित शर्मा और कहलगांव के उम्मीदवार प्रवीण सिंह कुशवाहा के पक्ष में प्रचार के लिए भागलपुर आए थे। इस मौके पर ललन कुमार ने अपने भाषण में कहा कि सुल्तानगंज और कहलगांव क्षेत्र के लोग बहुरूपियों से सावधान रहें। बहुरूपिए राष्ट्रीय जनता दल के उम्मीदवार के रूप में दोनों जगह से खड़े हो गए हैं और महागठबंधन धर्म का अहित कर रहे हैं, राहुल गांधी और तेजस्वी यादव के सपनों को चकनाचूर कर रहे हैं। कोई जमीन का कारोबारी है तो कोई दूसरे राज्य से आकर चुनाव लड़ रहा है। उन्होंने राहुल गांधी से इसकी शिकायत करते हुए सुल्तानगंज और कहलगांव की जनता से अपील की कि ऐसे छद्मवेशी के झांसे में नहीं आएं। ललन कुमार ने सुल्तानगंज के जनता दल यू के विधायक ललित मंडल की अकर्मण्यता, उदासीनता, जन विरोधी रवैये का भी मुद्दा उठाया और लोगों से अपने लिए समर्थन मांगा। उन्होंने कहा कि एक बार उन्हें मौका दें तो वे सुल्तानगंज की सूरत बदल देंगे। यह क्षेत्र दुनिया के पर्यटन के नक्शे पर प्रतिष्ठित होगा।

राहुल बोले -ललन, अजीत, प्रवीण को जिताइए

जनसभा को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने सुल्तानगंज, भागलपुर और कहलगांव के कांग्रेस के प्रत्याशी ललन कुमार, अजीत शर्मा और प्रवीण सिंह कुशवाहा को जिताने की अपील जनता से की। उन्होंने आरोप लगाया कि नरेंद्र मोदी और अमित शाह कई साल से ‘वोट चोरी’ कर रहे हैं। पहले हमारे पास ‘वोट चोरी’ के सबूत नहीं थे, लेकिन अब हमारे पास आंकड़ों के साथ सारे सबूत हैं। इसलिए मैं कह रहा हूं- हरियाणा में चोरी की सरकार है।

उन्होंने कहा कि बिहार के किसानों, मजदूरों, बुनकरों, मखाना किसानों को बैंक से लोन नहीं मिलता है और ना ही उनका कर्ज माफ होता है। मगर अडानी-अंबानी को लाखों-करोड़ों का लोन मिल जाता है और आसानी से उनका कर्ज माफ भी हो जाता है। मैं यहां जनता से पूछना चाहता हूं- क्या BJP सरकार ने किसानों, मजदूरों, बुनकरों, मखाना किसानों का कभी कर्ज माफ किया?

राहुल गांधी ने पूछा कि अडानी-अंबानी को आपकी जमीन दे दी जाती है। बुनकरों को खत्म करने के लिए यहां का एयरपोर्ट बंद कर दिया। पोर्ट, एयरपोर्ट, सोलर पैनल सब अडानी को सौंप दिया। नरेंद्र मोदी ने ऐसा इसलिए किया, क्योंकि अडानी-अंबानी जैसे लोग मोदी जी को पैसा देते हैं।

नरेंद्र मोदी का चेहरा मीडिया में 24 घंटा इसलिए दिखता है, क्योंकि वो इसका पैसा देते हैं। फ्री में कुछ नहीं हो रहा।

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

पप्पू यादव को जमानत मगर अभी जेल से बाहर नहीं, पुलिस ने दूसरे मामले में रिमांड पर लिया

Bharat varta Desk पप्पू यादव को 31 साल पुराने में मंगलवार को जमानत को मिल… Read More

23 hours ago

लोकसभा अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव, कांग्रेस ने दी नोटिस

Bharat varta Desk लोकसभा में विपक्ष ने स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ Rule 94(c) के… Read More

24 hours ago

पटना सिटी में अवैध हथियार के साथ दो अपराधी गिरफ्तार, बड़ी वारदात की थी तैयारी

पटना : खाजेकलां थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध हथियार के साथ दो… Read More

2 days ago

नीतू नवगीत के लोकगीतों से बच्चों में जगी स्वच्छता की अलख, शैंम्फोर्ड स्कूल में क्विज प्रतियोगिता का आयोजन

पटना। पटना नगर निगम द्वारा पटना के शैंम्फोर्ड स्कूल में स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन… Read More

2 days ago

बिहार की बौद्धिक पहचान को नई धार, पटना में हुआ लेट्स इंस्पायर बिहार साहित्य महोत्सव

पटना। बिहार की साहित्यिक विरासत, सामाजिक चेतना और सांस्कृतिक अस्मिता को समर्पित लेट्स इंस्पायर बिहार… Read More

2 days ago