
Harat varta desk: इंस्टीट्यूट ऑफ कॉस्ट एकाउंटेट्स ऑफ इंडिया द्वारा 17th नेशनल अवार्ड फॉर कॉस्ट एक्सिलेंस इन कॉस्ट मैनेजमेंट 2019, सी.एम.ए. अवार्ड 2017 एवं 2019 का आयोजन कांस्टीट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया, नई दिल्ली में किया गया । पीयूष गोयल, केन्द्रीय मंत्री, वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय, भारत सरकार ने कार्यक्रम का उद्घाटन किया। संस्थान के अध्यक्ष सी.एम.ए. पी. राजू अय्यर के स्वागत भाषण से कार्यक्रम की शुरुआत की गई । उन्होंने संस्थान द्वारा किए गए कार्यों का विस्तृत रूप से उल्लेख किया । उन्होंने बताया कि कॉस्ट एकाउन्टेंट की देश के आर्थिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका है ।
इस बार सार्वजनिक क्षेत्र की लार्ज श्रेणी में तृतीय अवार्ड राष्ट्रीय केमिकल्स एवं फर्टिलाइज़र्स को प्रदान किया गया है । आर.सी.एफ.एल., भारत सरकार के रसायन एवं उर्वरक मंत्रालय का एक उपक्रम है, जिसका मुख्यालय मुंबई में है । यह अवार्ड केन्द्रीय मंत्री पीयूष गोयल द्वारा आर.सी.एफ. के निदेशक (वित्त) नजहत जे. शेखी एवं ललित कुमार किरण, उप महाप्रबंधक (वित्त) को दिया गया ।
राष्ट्रीय केमिकल्स एवं फर्टिलाइज़र के प्रबन्धक वित्त सी.एम.ए. अभय कुमार को मंत्री पीयूष गोयल ने सी.एम.ए. यंग एचिवर अवार्ड से सम्मानित किया गया । इस अवसर पर संस्थान के अध्यक्ष सी.एम.ए. पी. राजू अय्यर एवं उपाध्यक्ष, सी.एम.ए. विजेन्द्र शर्मा जी उपस्थित थे ।
Bharat varta Desk अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए टी-20 वर्ल्ड कप के… Read More
Bharat varta Desk आज बिहार की राजधानी पटना में नए सियासी युग की शुरुआत हो… Read More
Bharat varta Desk नेपाल में गुरुवार को हुए राष्ट्रीय चुनाव के बाद वोटों की गिनती… Read More
Bharat varta Desk बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आवास पर जेडीयू की बैठक संपन्न… Read More
Bharat varta Desk संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा परीक्षा (CSE) 2025 का… Read More
Bharat varta Desk बिहार और पश्चिम बंगाल समेत छह राज्यों के राज्यपालों का फेरबदल किया… Read More