Bharat varta desk:
22 अप्रैल को राष्ट्रपति भवन में पद्म पुरस्कार विजेताओं को सम्मानित किया गया। राष्ट्रपति भवन में सोमवार को पूर्व उपराष्ट्रपति वेकैया नायडू, सुलभ इंटरनेशनल के संस्थापक स्वर्गीय बिंदेश्वर पाठक और प्रसिद्ध भरतनाट्यम नृत्यांगना पद्मा सुब्रमण्यम को पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया। पाठक को मरणोपरांत यह पुरस्कार दिया गया। अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती, गायिका उषा उत्थुप, उत्तर प्रदेश के पूर्व राज्यपाल राम नाइक और उद्योगपति सीताराम जिंदल को पद्म भूषण से सम्मानित किया गया।
इस दौरान पीएम मोदी का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वे पद्म श्री पुरस्कार से सम्मानित किए गए द्रोण भुइयां के पैर छू रहे हैं। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
असम के रहने वाले द्रोण भुइयां एक नामी कलाकार हैं। पद्म श्री पुरस्कार से सम्मानित द्रोण भुइयां ओजापाली और देवधानी नृत्य के जानकार हैं। उन्हें संस्कृति मंत्रालय द्वारा गुरू की उपाधि दी गई है।
Bharat varta Desk बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले 2 जुलाई यानि बुधवार को पटना… Read More
Bharat varta Desk भारतीय जनता पार्टी की राज्य कार्यसमिति की बैठक में शामिल होने के… Read More
Bharat varta Desk भागलपुर जिला के सुल्तानगंज एवं शाहकुंड प्रखंड में सोमवार को माई-बहिन मान… Read More
Bhart varta Desk केंद्र सरकार ने गुजरात के डीजीपी विकास सहाय को छह महीने का… Read More
Bharat varta Desk केंद्र सरकार ने शनिवार को पंजाब कैडर के 1989 बैच के आईपीएस… Read More
Bharat varta Desk पुरी में भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा शुरू हो गई है। सबसे… Read More