
News N Live Desk: अयोध्या में मंदिर निर्माण के लिए राम भक्तों ने दिल खोलकर दान दिया। देश भर में 44 दिन तक चले निधि समर्पण अभियान में अब तक कि गणना के अनुसार 2100 करोड़ रुपए श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के खातों में आ चुके हैं। 15 जनवरी मकर संक्रांति के दिन शुरू हुआ यह अभियान शनिवार को संत रविदास जयंती के मौके पर समाप्त हुआ। शनिवार को लखनऊ पहुंचे ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने कहा कि दाता (श्रीराम) को देना ठीक नहीं, यह समर्पण भाव है। चंपत राय ने कहा कि यह मंदिर किसी एक व्यक्ति का नहीं, यह राष्ट्र का मंदिर है, जो सबकी समर्पण निधि से मिलकर तैयार किया जा रहा है।
अभी और भी धन आना बाकी
राम जन्मभूमि तीर्थ के कोषाध्यक्ष गोविन्ददेव गिरी ने शनिवार को बताया कि अब तक 2100 करोड़ धनराशि ट्रस्ट के खातों में पहुंच चुकी है और अब विदेशों में रहने वाले राम भक्त भी इस अभियान शामिल हो सके इसके लिए जल्द ट्रस्ट की अगली बैठक में निर्णय लेगी। ट्रस्ट कोषाध्यक्ष ने शनिवार को बताया कि अभी भी बड़ी संख्या में चेक और कैश जमा होने हैं क्योंकि आज निधि समर्पण अभियान का आखरी दिन है और 2 दिन बैंक बंद हैं। ऐसे में अभी और भी धन रामलला के निमित्त आना बाकी है।
Bharat varta Desk ममता पश्चिम बंगाल के सोनारपुर में टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी पर हमला… Read More
Bharat varta Desk बिहार सरकार ने चर्चित रिशु श्री मनी लॉन्ड्रिंग और टेंडर हेराफेरी मामले… Read More
Bharat varta Desk सुप्रीम कोर्ट ने नीट-यूजी (NEET-UG) में हुई गड़बड़ी को लेकर एनटीए (NTA)… Read More
Bharat varta Desk कर्नाटक में जहां कांग्रेस ने अपने मुख्यमंत्री बदल दिए हैं वहीं भाजपा… Read More
Bharat varta desk . कर्नाटक CM सिद्दारमैया ने इस्तीफे का ऐलान किया है. ब्रेकफास्ट मीटिंग… Read More
Bharat varta desk केरल की राजनीति में बड़ा घटनाक्रम सामने आया है. मुख्यमंत्री पद छोड़ने… Read More