
पटना: बिहार में जदयू के कार्यकर्ता एक मार्च को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के जन्मदिन को ‘विकास दिवस’ के रूप में मनाएंगे। जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष आरसीपी सिंह ने इसकी घोषणा की है। अपने नेता के जन्मदिन को ‘विकास दिवस’ के रूप में मनाने के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं में अभी से ही उत्साह देखा जा रहा है। पार्टी के सभी नेता, पदाधिकारी व कार्यकर्ता सोशल मीडिया के माध्यम से भी लगातार अपील कर रहे हैं।
जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष आरसीपी सिंह द्वारा घोषणा किया गया है कि 1 मार्च को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के जन्मदिन के अवसर पर हर शहर, कस्बे और गांव के एक-एक बूथ पर जदयू के कार्यकर्ता जुटेंगे और अपने नेता के दीर्घायु होने की कामना करेंगे। इसके साथ ही सभी नीतीश कुमार द्वारा किए गए अनगिनत विकास कार्यों की चर्चा करेंगे और बिहार को विकसित राज्य बनाने का संकल्प लेंगे।
Bharat varta Desk थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में सोमवार (13 जुलाई) की सुबह भीषण हादसा… Read More
Bharat varta Desk वियतनाम के फू क्वोक द्वीप के पास शनिवार को भारतीय पर्यटकों को… Read More
Bharat varta Desk बिहार कैडर के आईपीएस अधिकारी अमित कुमार अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की… Read More
Bharat varta Desk अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे से जुड़े कथित गड़बड़ी के मामले… Read More
Bharat varta Desk डॉ. महेश दीक्षित को भारत की प्रमुख खुफिया एजेंसी, खुफिया ब्यूरो (IB)… Read More
Bharat varta Desk भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने उत्तर प्रदेश में अपनी नई टीम का… Read More