शिक्षा मंच

राज्यपाल की अनुमति के बगैर कुलपतियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं करे ईओयू,राजभवन का मुख्य सचिव को पत्र


Bharat varta desk: विश्वविद्यालयों में व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ विशेष आर्थिक अपराध इकाई द्वारा की जा रही कार्रवाई को तत्काल रोकने के लिए राजभवन ने सरकार को पत्र लिखा है। राज्यपाल के प्रधान सचिव ने मुख्य सचिव को लिखे पत्र में कहा है कि विशेष आर्थिक अपराध इकाई द्वारा बिना सक्षम प्राधिकार की अनुमति के बिहार के विश्वविद्यालयों में कोई कार्रवाई नहीं की जा सकती है। सक्षम प्राधिकार राज्यपाल व कुलाधिपति होते हैं। बिना राजभवन की अनुमति के विश्वविद्यालयों से विशेष आर्थिक अपराध इकाई सीधे सूचना मांग रही है। यह नियमों का उल्लंघन है। प्रधान सचिव ने इस संबंध में नियम व परिनियमों का हवाला दिया है। बता दें कि मगध विश्वविद्यालय में विशेष आर्थिक अपराध इकाई द्वारा कुलपति पर पिछले दिनों छापेमारी की गई थी जिसमें करोड़ों रुपए के घपले का मामला उजागर हुआ था। कुलपति के गोरखपुर स्थित आवास पर करोड़ों के नगद नोट भी बरामद किए गए थे। अन्य कई कुलपति भी भ्रष्टाचार के मामले में विशेष आर्थिक अपराध इकाई के निशाने पर हैं। ऐसे में कुलपतियों को बचाने के लिए राजभवन के प्रधान सचिव द्वारा लिखा गया पत्र चर्चा का विषय बना हुआ है। लोगों की नजर और है कि राज्य सरकार की ओर से इस संबंध में राजभवन को क्या जवाब दिया जा रहा है और विशेष आर्थिक अपराध इकाई की अगली कार्रवाई क्या होने जा रही है?

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

न्यूजीलैंड को हराकर भारत तीसरी बार बना t20 वर्ल्ड कप का चैंपियन

Bharat varta Desk अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए टी-20 वर्ल्ड कप के… Read More

2 days ago

निशांत जनता दल यू में शामिल

Bharat varta Desk आज बिहार की राजधानी पटना में नए सियासी युग की शुरुआत हो… Read More

3 days ago

नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की की धमाकेदार जीत, केपी शर्मा ओली का सुपड़ा साफ

Bharat varta Desk नेपाल में गुरुवार को हुए राष्ट्रीय चुनाव के बाद वोटों की गिनती… Read More

3 days ago

निशांत 8 मार्च को ज्वाइन करेंगे जदयू

Bharat varta Desk बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आवास पर जेडीयू की बैठक संपन्न… Read More

4 days ago

यूपीएससी का रिजल्ट आया, अनुज अग्निहोत्री टॉपर

Bharat varta Desk संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा परीक्षा (CSE) 2025 का… Read More

4 days ago

बिहार के गवर्नर हटाए गए, नंदकिशोर यादव नागालैंड के गवर्नर क्या

Bharat varta Desk बिहार और पश्चिम बंगाल समेत छह राज्यों के राज्यपालों का फेरबदल किया… Read More

5 days ago