
Bharat Varta Desk: भारतीय पुलिस सेवा के बिहार कैडर के अधिकारी और एसएसबी के महानिदेशक कुमार राजेश चंद्रा को रेल सुरक्षा बल के महानिदेशक की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है। दरअसल रेल सुरक्षा बल के महानिदेशक अरुण कुमार 30 जून को रिटायर हो रहे हैं। 21 जून को गृह मंत्रालय द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार अरुण कुमार के रिटायर होने के बाद राजेश चंद्रा तब तक आरपीएफ महानिदेशक के अतिरिक्त प्रभार में रहेंगे जब तक की स्थाई महानिदेशक की नियुक्ति नहीं कर दी जाती है। राजेश चंद्रा बिहार के रहने वाले हैं। वे तेजतर्रार आईपीएस अधिकारी माने जाते हैं। उन्होंने लंबे समय तक बिहार में काम किया है। अविभाजित बिहार में रांची के सीनियर एसपी के अलावे पटना, मुजफ्फरपुर, बेगूसराय जिलों में एसपी के रूप में इनके कामों की आज भी चर्चा होती है। वे पुलिस मुख्यालय में अपर पुलिस महानिदेशक के पद पर रहते हुए केंद्रीय प्रतिनियोजन पर गए थे।
Bharat varta Desk अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए टी-20 वर्ल्ड कप के… Read More
Bharat varta Desk आज बिहार की राजधानी पटना में नए सियासी युग की शुरुआत हो… Read More
Bharat varta Desk नेपाल में गुरुवार को हुए राष्ट्रीय चुनाव के बाद वोटों की गिनती… Read More
Bharat varta Desk बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आवास पर जेडीयू की बैठक संपन्न… Read More
Bharat varta Desk संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा परीक्षा (CSE) 2025 का… Read More
Bharat varta Desk बिहार और पश्चिम बंगाल समेत छह राज्यों के राज्यपालों का फेरबदल किया… Read More