पॉलिटिक्स

राजनीति से खुद को अलग रखने वाले पूर्व डीजीपी अभयानंद मतदाताओं को कर रहे जागरूक

डॉ सुरेंद्र की रिपोर्ट:
पटना। बिहार के पूर्व डीजीपी व सुपर-30 कॉन्सेप्ट के संस्थापक अभयानंद बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्म के माध्यम से लगातार मतदाताओं को अपने संदेशों के माध्यम से जागरूक कर रहे हैं। राजनीति से खुद को अलग रखने वाले अभयानंद चुनाव सुधार व मतदाता जागरूकता के लिए हमेशा सुझाव देते रहे हैं। बिहार चुनाव के दौरान उनके द्वारा प्रेषित संदेश सोशल मीडिया में खूब शेयर हो रहा है।

पूर्व डीजीपी अभयानंद ने आज जारी एक संदेश के माध्यम से मतदाताओं से अपील किया है कि आप मुख्यमंत्री या गठबंधन का नेता नहीं चुनते वह काम चुने गए विधायकों एवं पार्टी आलाकमान का होता है। आप अपना कर्तव्य निभाये एक मजबूत विधायक विधानसभा में भेजे जो आपकी समस्याओं को पटल पर रख सके और निवारण करा सके।

अभ्यानन्द ने कहा है कि चुनाव शुरू होने से पूर्व से ही पार्टियों और गठबंधनों के बीच वार्ता का दौर चलता रहा। चुनाव के दौरान भी कयासों का सिलसिला सुनाई पड़ता रहा। आम आदमी विस्मय की स्थिति में ही रहा, लेकिन उसको निर्णय तो लेना ही पड़ता है। जो सामने स्पष्ट रूप से दिखता है वो प्रत्याशी है, उसकी पार्टी या गठबंधन नहीं है। समय के साथ इन दोनों को बदल जाने की पूरी संभावना है। आपका प्रतिनिधि तो वही रहेगा। प्रतिनिधि को उसके व्यक्तित्व के आधार पर चुनें, उसकी पार्टी अथवा गठबंधन पर नहीं।

पूर्व डीजीपी ने कहा है कि विवेक से अच्छा व्यक्ति चुनें, आगे का रास्ता खुद-ब-खुद सुगम हो जाएगा। राजनीतिज्ञ अपारदर्शी वार्ता कर वोटरों के लिए निर्णय लेना कठिन बना देते हैं, तो वोटरों को भी व्यक्ति का चुनाव कर राजनीतिज्ञों को हल करने हेतु कठिन पहेली देनी चाहिए। हिसाब बराबर।

उल्लेखनीय है कि पूर्व डीजीपी अभयानंद के द्वारा इन दिनों निरंतर सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्म पर संदेश जारी किया जा रहा। राजनीति से खुद को अलग रखने की उनकी क्षवि की वजह से लोगों के बीच अभयानंद के जागरूकता संदेशों पर विमर्श भी हो रहा।

डॉ सुरेंद्र

Recent Posts

चंपत राय ने दिया इस्तीफा

Bharat varta Desk अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे से जुड़े कथित गड़बड़ी के मामले… Read More

17 hours ago

महेश दीक्षित आईबी के नए निदेशक

Bharat varta Desk डॉ. महेश दीक्षित को भारत की प्रमुख खुफिया एजेंसी, खुफिया ब्यूरो (IB)… Read More

1 day ago

यूपी बीजेपी की नई टीम

Bharat varta Desk भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने उत्तर प्रदेश में अपनी नई टीम का… Read More

2 days ago

पूर्व जस्टिस विनोद सिंहा भरत तिवारी एनकाउंटर मामले की जांच करेंगे, सम्राट कैबिनेट का फैसला

Bharat varta Desk पटना हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस विनोद कुमार सिन्हा भरत तिवारी एनकाउंटर… Read More

2 days ago

भरत तिवारी एनकाउंटर पर बैठी महापंचायत, प्रशांत किशोर पहुंचे, कहा-सम्राट चौधरी के विभाग की जांच हो

Bharat varta Desk बिहार में भरत भूषण तिवारी के एनकाउंटर मामले के विरोध में आज भोजपुर… Read More

3 days ago

IRCTC अध्यक्ष संजय जैन का इस्तीफा

Bharat varta Desk रेल मंत्रालय की कंपनी इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन के चेयरमैन… Read More

4 days ago