पॉलिटिक्स

राजद प्रवक्ता ने कहा- कैबिनेट का चाहे हो जाये विस्तार, लेकिन मध्यावधि चुनाव के हैं आसार

पटना: राजद के प्रदेश प्रवक्ता मृत्यंजय तिवारी ने आज होने वाले कैबिनेट विस्तार पर शायराना अंदाज में प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि कैबिनेट का चाहे हो जाये विस्तार, लेकिन बिहार में मध्यावधि चुनाव के हैं आसार। उन्होंने कहा कि लगभग तीन महीने के बाद काफी मशक्कत के बाद कैबिनेट का विस्तार हो रहा है। जदयू और भाजपा के बीच सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है। बिहार में सरकार डोल रही है। अंतर्कलह से कभी भी सरकार गिर सकती है।

राजद प्रवक्ता ने कहा कि जीतन राम मांझी ने अपने पार्टी के लिए एक मंत्री और एक एमएलसी मांगा था। लेकिन नहीं मिला। इससे यह प्रतीत होता है कि एनडीए के घटक दलों में असंतोष है। भाजपा और जदयू के बीच तो सबकुक ठीक नहीं ही चल रहा। यह मंत्रिमंडल विस्तार में हुई देरी से साबित हो चुका है। ऐसे में डोलती हुई चल रही सरकार कभी भी गिर सकती है। बिहार में मध्यावधि चुनाव होना तय है।

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

बिहार के आईएएस अधिकारी बदले गए

Bharat varta desh बिहार सरकार ने कई वरिष्ठ आईएएस (IAS) अधिकारियों का तबादला कर दिया… Read More

5 days ago

नीट का री- एग्जाम 21 जून को

Bharat varta Desk मेडिकल कॉलेजों में दाखिले की तैयारी कर रहे लाखों स्टूडेंट के लिए… Read More

6 days ago

नेट का री- एग्जाम 21 जून को

Bharat varta Desk मेडिकल कॉलेजों में दाखिले की तैयारी कर रहे लाखों स्टूडेंट के लिए… Read More

6 days ago

वी.डी. सतीशन होंगे केरल के नए सीएम

Bharat varta desk केरल की राजनीति में पिछले 10 दिनों से चल रहा मुख्यमंत्री चेहरे… Read More

7 days ago

सीबीआई निदेशक का कार्यकाल 1साल के लिए बढ़ा

Bharat varta Desk केंद्र सरकार ने केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) के निदेशक प्रवीण सूद का… Read More

1 week ago

CBSE 12वीं का रिजल्ट जारी

Bharat varta Desk माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने 12वीं कक्षा के नतीजे घोषित कर दिए… Read More

1 week ago