
पटना: बिहार में नई सरकार के गठन के 84 दिनों के बाद मंगलवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के मंत्रिमंडल का विस्तार होने वाला है। जानकारी के अनुसार भाजपा कोटे से 9 और जदयू कोटे से 8 नए मंत्री शपथ लेंगे। मंत्रिमंडल विस्तार के पहले ही बागी स्वर भी सामने आने लगे हैं। मंत्रिमंडल में शामिल नहीं किये जाने से क्षुब्ध पटना जिले के बाढ़ से भाजपा विधायक ज्ञानेंद्र सिंह ज्ञानू ने अपनी नाराजगी जाहिर की है। उन्होंने मंत्रिमंडल को सवर्ण विरोधी बताया है। सत्ता में हिस्सेदार बनाने में वैश्य को विशेष तरजीह दिया जा रहा है। उन्होंने यह आरोप भी लगाया कि पिट्ठू और चापलूस लोगों को जगह दी जा रही है। बता दें कि ज्ञानू बाढ़ विधानसभा क्षेत्र से लागातार चौथी बार जीते हैं। वे बिहार की राजनीति में नेताओं के बीच ज्ञानू जी के नाम से चर्चित हैं।
सत्ता में हिस्सेदार बनाने में वैश्य को विशेष तरजीह दिया जा रहा है
भाजपा विधायक ज्ञानेंद्र सिंह ज्ञानू ने कहा कि लगता है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह को भी बीच के नेताओं ने वास्तविक तस्वीर से अवगत कराने के बजाय मनमाने तरीके से काम किया है। उन्होंने कहा कि मंत्रिमंडल विस्तार में भाजपा ने न जाति और न क्षेत्र और न छवि का ध्यान रखा है। लगता है भाजपा को सवर्ण जाति का सिर्फ वोट चाहिए। सत्ता में हिस्सेदार बनाने में वैश्य को विशेष तरजीह दिया जा रहा है। विधायक ज्ञानू ने कहा कि लगता है कि भाजपा में अनुभवी और वरिष्ठ होना ही गलत है। सुशील कुमार मोदी, नंद किशोर यादव, प्रेम कुमार सरीखे नेताओं की जगह क्या तारकिशोर प्रसाद और रेणु देवी से पार्टी को ताकत मिलेगी? नीतीश मिश्र को मंत्रिमंडल में जगह नहीं देकर आखिर पार्टी क्या संदेश देना चाहती है? मिथिलांचल के ब्राह्मणों ललित बाबू और जगन्नाथ मिश्र की प्रतिष्ठा की अनदेखी का पार्टी को खामियाजा भुगतना पड़ेगा।
ज्ञानेंद्र सिंह ज्ञानू ने कहा है कि कई विधायक नाराज हैं। मंत्रिमंडल विस्तार के बाद नाराजगी के स्वर दिखने लगेंगे। ज्ञानू के इस दावे के बाद अब यह कयास लगाये जा रहे हैं कि आगे असंतोष और अधिक बढ़ेगा। क्योंकि कई प्रभावी नेताओं को मंत्रिमंडल में शामिल नहीं किया गया है।
Bharat varta desh बिहार सरकार ने कई वरिष्ठ आईएएस (IAS) अधिकारियों का तबादला कर दिया… Read More
Bharat varta Desk मेडिकल कॉलेजों में दाखिले की तैयारी कर रहे लाखों स्टूडेंट के लिए… Read More
Bharat varta Desk मेडिकल कॉलेजों में दाखिले की तैयारी कर रहे लाखों स्टूडेंट के लिए… Read More
Bharat varta desk केरल की राजनीति में पिछले 10 दिनों से चल रहा मुख्यमंत्री चेहरे… Read More
Bharat varta Desk केंद्र सरकार ने केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) के निदेशक प्रवीण सूद का… Read More
Bharat varta Desk माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने 12वीं कक्षा के नतीजे घोषित कर दिए… Read More