
पटना: राजद की ओर से मंगलवार को बिहार विधानसभा घेराव कार्यक्रम को लेकर राजधानी पटना में जमकर हंगामा हुआ। इस बीच जमकर पथराव भी किया गया तथा पुलिस को भी बल प्रयोग करना पड़ा। प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए पानी की बौछारें भी छोड़ी गई। राजद के प्रदर्शन के दौरान डाकबंगला चौराहे, गांधी मैदान के आसपास की अधिकांश दुकानें बंद हो गई। प्रदर्शनकारियों ने कई वाहनों के शीशे भी तोड़ दिए।
बिहार में बढ़ती बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, बढ़ती महंगाई सहित विभिन्न मुद्दों को लेकर राज्य की मुख्य विपक्षी पार्टी राजद ने मंगलवार को विधानसभा घेराव करने की घोषणा की थी, जिसे प्रशासन ने अनुमति नहीं दी। इसके बावजूद बड़ी संख्या में राजद कार्यकर्ता गांधी मैदान के पास एकत्रित हो गए और विधानसभा की ओर बढ़ने लगे। प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी यादव और तेजप्रताप भी यहां पहुंचे, तब राजद के कार्यकर्ता उत्साहित हो गए।
पुलिस ने बैरिकेडिंग कर इन प्रदर्शनकारियों को रोकने की कोशिश की, लेकिन वे हंगामा करते रहे। लोगों को रोकने के लिए पुलिस की ओर से पानी की बौछारें की गई। इसके बाद राजद समर्थक उग्र हो गए। इसके बाद प्रदर्शनकारी बेरिकेडिंग तोड़कर आगे बढ़ गए। इस दौरान डाक बंगला पर पुलिस और समर्थकों के बीच पत्थरबाजी भी हुई। इसके बाद पुलिस ने हल्का बल प्रयोग किया।
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि प्रारंभ में राजद समर्थकों को समझाने की कोशिश की गई लेकिन वे नहीं मानें और पुलिस पर पथराव शुरू कर दिया। इस पथराव में पुलिस, पत्रकारों को चोटें आई हैं।
राजद के नेताओं का कहना है कि पुलिस द्वारा किए गए लाठीचार्जं में कई कार्यकर्ता घायल हो गए हैं। राजद विधायक व प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव को भी चोट लगी है।
Bharat varta Desk ममता पश्चिम बंगाल के सोनारपुर में टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी पर हमला… Read More
Bharat varta Desk बिहार सरकार ने चर्चित रिशु श्री मनी लॉन्ड्रिंग और टेंडर हेराफेरी मामले… Read More
Bharat varta Desk सुप्रीम कोर्ट ने नीट-यूजी (NEET-UG) में हुई गड़बड़ी को लेकर एनटीए (NTA)… Read More
Bharat varta Desk कर्नाटक में जहां कांग्रेस ने अपने मुख्यमंत्री बदल दिए हैं वहीं भाजपा… Read More
Bharat varta desk . कर्नाटक CM सिद्दारमैया ने इस्तीफे का ऐलान किया है. ब्रेकफास्ट मीटिंग… Read More
Bharat varta desk केरल की राजनीति में बड़ा घटनाक्रम सामने आया है. मुख्यमंत्री पद छोड़ने… Read More