बड़ी खबर

रांची- रिम्स के निदेशक ठहरे गेस्ट हाउस में उनके बंगले में लालू यादव का बसेरा

रांची,मुकेश कुमार: राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव इस समय रिम्स निदेशक के बंगले में रह रहे हैं। जबकि रिम्स के निदेशक डाक्टर कामेश्वर प्रसाद पिछले दो दिनों से गेस्ट हाउस में हैं। निदेशक के कार्यभार ग्रहण करने से अब लालू को दूसरी जगह शिफ्ट किया जा सकता है। इसका निर्णय 27 नवंबर को किया जाएगा। इसी दिन लालू की जमानत पर सुनवाई होने वाली है।

निदेशक का कहना है कि समीक्षा करने के बाद निर्णय लिया जाएगा कि लालू प्रसाद कहां रहेंगे। लालू प्रसाद को जब रिम्स निदेशक बंगले में रखा गया था, तब यह खाली था। लेकिन नियम यह है कि निदेशक को अपने बंगले में ही रहना है। लालू प्रसाद नौ गंभीर बीमारियों से जूझ रहे हैं। हाल के दिनों से उनकी तबीयत भी खराब चल रही है।
बता दें कि कोरोना वायरस से बचाव के लिए लालू यादव को रिम्स के पेइंग वार्ड से केली बंगले में शिफ्ट किया गया था। तब से वे इसी बंगले में रह रहे हैं। अब जबकि रिम्स के नए निदेशक ने प्रभार ग्रहण कर लिया है तो उनके लिए बंगला खाली करना का निर्णय प्रबंधन ले रहा है। अभी रिम्स के नए निदेशक गेस्ट हाउस में ठहरे हैं। उन्होंने दो दिन पूर्व ही प्रभार ग्रहण किया है।

राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव पर चारा घोटाला के 5 मामले चल रहे हैं। इसमें से चार मामलों में उन्हें सजा हो चुकी है और एक मामला अभी लंबित है। पांच मामलों में डोरंडा कोषागार का एक, देवघर कोषागार का एक, चाईबासा कोषागार के दो, और दुमका कोषागार का एक मामला है। डोरंडा कोषागार का मामला अभी लंबित है। उन्होंने दुमका मामले में हाईकोर्ट से जमानत मांगी है। इसी मामले में 27 नवंबर को हाईकोर्ट में सुनवाई होनी है।

डॉ सुरेंद्र

Recent Posts

पीएम आवास के सामने धरने पर बैठे राहुल और प्रियंका

Bharat varta Desk राजधानी दिल्ली के जंतर मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज को लेकर मंगलवार… Read More

14 hours ago

राम मंदिर चढ़ावा चोरी में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश-सरकार दोबारा एसआईटी बनाए

Bharat varta Desk राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा आदेश दिया… Read More

2 days ago

त्रिपुरा के डीजीपी की मौत, सुसाइड की आंशका

Bharat varta Desk त्रिपुरा के डीजीपी अनुराग धनकड़ आज राज्य पुलिस मुख्यालय में मृत पाए… Read More

2 days ago

थाईलैंड में आग लगने से 27 लोगों की मौत

Bharat varta Desk थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में सोमवार (13 जुलाई) की सुबह भीषण हादसा… Read More

1 week ago

वियतनाम में नाव पलटी, 15 भारतीय पर्यटकों की मौत

Bharat varta Desk वियतनाम के फू क्वोक द्वीप के पास शनिवार को भारतीय पर्यटकों को… Read More

2 weeks ago

बिहार कैडर के आईपीएस अधिकारी अमित कुमार एसपीजी के डायरेक्टर बनेंगे

Bharat varta Desk बिहार कैडर के आईपीएस अधिकारी अमित कुमार अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की… Read More

3 weeks ago