
कोलकाता संवादाता: पश्चिम बंगाल भाजपा के अध्यक्ष दिलीप घोष ने कहा है कि राज्य में सत्तारूढ़ टीएमसी के कई नेता भ्रष्टाचार कर रहे हैं और उन्होंने गलत तरह से रुपया इकट्ठा किया है। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) तृणमूल नेताओं की बेहिसाब संपत्ति का पता लगाएगी। ऐसे कई नेता हैं और ये ईडी की जांच के बाद बाकी जिंदगी जेल में बिताएंगे।
मंगलवार को चिंगरीघाटा में दिलीप घोष ने हुंकार भरते हुए कहा, ईडी टीएमसी नेताओं की अवैध संपत्तियों को ढूंढ निकालेगी और इन नेताओं की संपत्ति ईडी कुर्क करेगी। जिसके बाद ये सब जेल में ही अपनी बाकी जिंदगी गुजारेंगे। दिलीप घोष के बयान पर टीएमसी के सांसद सौगत रॉय ने कहा है कि इस तरह के बयान इस बात की तस्दीक करते हैं कि कैसे भारतीय जनता पार्टी अपने राजनीतिक हित साधने के लिए ईडी, सीबीआई और दूसरी केंद्रीय एजेंसियों का गलत इस्तेमाल करती है।
दिलीप घोष अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव को देखते हुए लगातार टीएमसी और ममता बनर्जी पर हमलावर हैं। घोष ने मंगलवार को कई बैठकें भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ की और दावा किया कि 2021 में पश्चिम बंगाल में भाजपा आएगी। घोष ने ये भी कहा कि केंद्रीय बलों की निगरानी में वोटिंग कराई जाएगी और पुलिस को प्रवेश करने की अनुमति नहीं होगी।
Bharat varta Desk -मुख्यमंत्री विजय और अभिनेत्री तृषा पर टिप्पणी का आरोप -उनकी रैली में… Read More
Bharat varta Desk धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी फिलहाल प्रह्लाद… Read More
Bharat varta Desk दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक महीने से अधिक समय से चल रहा… Read More
Bharat varta Desk जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र… Read More
Bharat varta Desk NEET पेपर लीक मामले में छात्रों के प्रदर्शन के बीच एनटीए ने… Read More
Bharat Varta Desk दिल्ली में चल रहे NEET पेपर लीक के खिलाफ छात्रों के प्रदर्शन… Read More