
रांची, भारत वार्ता संवादाता: मरहबा ह्यूमन सोसाइटी की ओर से तस्लीम महल, मेन रोड में आयोजित कोरोना जागरूकता कार्यक्रम में
एसएसपी सुरेंद्र झा ने कहा कि कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर बहुत खतरनाक है. जागरूकता के लिए समाज को आगे आना होगा. इसमें महिलाओं की भी भूमिका अति महत्वपूर्ण है. उन्होंने कहा कि शहर के हर मोहल्ले में जागरूकता अभियान चलाया जाए. इसमें पुलिस लोगों का सहयोग करेगी.इस अवसर पर एसएसपी ने कहा कि बाजार में लोग अनावश्यक जाने से बचे. सोशल डिस्टेंस का पालन करें. सुरक्षा नियमों का पालन करें और वैक्सीनेशन कराएं, इस मौके पर शहर के प्रमुख समाज सेवी डॉ असलम परवेज ने कहा कि इस वैश्विक संक्रमण से बचने के लिए समाज के प्रबुद्धजनों को आगे आना होगा एवं अपने स्तर से समाज में जागरूकता पैदा करनी होगी.
कार्यक्रम में शहर काजी कारी जान मुस्तफी, मुफ्ती सलमान कासमी , खुर्शीद हसन रूमी , डॉक्टर तारिक , औरंगजेब खान, हलीम भाई, एजाज़ गद्दी, मंजूर कासमी, गौसिया परवीन, फरीदा यासमीन ने भी विचार रखे.
Bharat varta Desk JEE मेन 2026 सेशन-1 के रिजल्ट में दिल्ली (NCT) के श्रेयस मिश्रा… Read More
Bharat varta Desk भारत ने पाकिस्तान को 61 रन से हरा दिया। रविवार को टी20… Read More
Bharat varta Desk पटना में शुक्रवार को पूर्व आईपीएस अमिताभ दास के आवास पर पुलिस… Read More
Bharat varta Desk सुरक्षित यात्रा के लिए रेल सुरक्षा बल तिरुचि रेल मंडल में अनोखा… Read More
Bharat varta Desk पप्पू यादव को 31 साल पुराने में मंगलवार को जमानत को मिल… Read More
Bharat varta Desk लोकसभा में विपक्ष ने स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ Rule 94(c) के… Read More