
पटना संवाददाता: भाजपा और जदयू में रस्साकशी जारी है. जदयू की राष्ट्रीय परिषद की बैठक के एक दिन पहले जहां हिमाचल में पार्टी के छह विधायक पाला बदलकर भाजपा में शामिल हो गए वही आज पटना में जब जदयू की राष्ट्रीय परिषद बैठी उसके पहले भाजपा ने भी अपना प्रदेश बैठक बुला लिया. राष्ट्रीय परिषद की बैठक में जहां अगले साल के कार्यक्रम पर चर्चा होनी है वहीं इसके पहले भाजपा ने भी बैठक कर अगले साल के संगठनात्मक कार्यक्रम की रूपरेखा तय की. भाजपा के प्रदेश कार्यालय में हुई बैठक में राज्य के सभी जिला अध्यक्ष शामिल हुए. प्रदेश महामंत्री और जिला प्रभारियों की बैठक अलग से हुई. जिलाध्यक्षों की बैठक में अगले साल के लिए टास्क दिया गया. लोकसभा चुनाव के बाद भी प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर संजय जयसवाल ने जिलाध्यक्षों की बैठक बुलाई थी. महामंत्रियों और जिला प्रमुख राज्यों के साथ बैठक में प्रदेश अध्यक्ष संगठन मंत्री ने अगले साल के कार्यक्रमों के बारे में जानकारी दी. साथ ही उन कार्यक्रमों को सफल बनाने की रणनीति पर भी विचार किया. इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष डॉ संजय जायसवाल, बिहार सह प्रभारी हरीश द्विवेदी, संगठन मंत्री शिवनारायण महतो और रत्नाकर समेत कई बीजेपी के नेता शामिल हुए.
Bharat varta Desk राजनीति के गलियारों में आज एक बड़ा सियासी और कानूनी झटका केंद्र… Read More
Bharat varta Desk लोक सेवा आयोग (BPSC) ने अभियोजन पदाधिकारी के 300 पदों के लिए… Read More
Bharat varta Desk पेरू में बाढ़ में फंसे लोगों की जान बचाने निकले 15… Read More
Bharat varta Desk नेपाल में सोमवार तड़के एक बड़ा दर्दनाक हादसा हुआ. पोखरा से काठमांडू… Read More
Bharat varta Desk पटना में फायर विभाग के आईजी सुनील कुमार नायक के सरकारी आवास… Read More
Bharat varta Desk JEE मेन 2026 सेशन-1 के रिजल्ट में दिल्ली (NCT) के श्रेयस मिश्रा… Read More