
Bharat varta desk:
कल हुए मंत्रिमंडल के फेरबदल में रविशंकर प्रसाद, हर्षवर्धन और प्रकाश जावड़ेकर सहित 12 मंत्रियों को चलता किया गया है। महत्वपूर्ण विभाग संभाल चुके इन मंत्रियों को संगठन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दिए जाने की चर्चा है। उनके प्रशासनिक अनुभव का लाभ पार्टी अब संगठन के मामलों में लेगी। इनमें से कई नेता पहले संगठन की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं।
संगठन के महत्वपूर्ण पद पर विराजमान रहे भूपेंद्र यादव और अन्नपूर्णा देवी को केंद्र में मंत्री बनाया गया है। भूपेंद्र पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव थे जबकि अन्नपूर्णा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष। इन दोनों नेताओं के अलावे पार्टी के राष्ट्रीय सचिव विश्वेश्वर टुडु, राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव चंद्रशेखर और तमिलनाडु बीजेपी के अध्यक्ष एल मुरुगन को केंद्रीय मंत्रिपरिषद में शामिल किया है। संगठन के महत्वपूर्ण पदों पर हटाए गए मंत्रियों को बिठाए जाने की जानकारी मिल रही है।
Bharat varta Desk राजनीति के गलियारों में आज एक बड़ा सियासी और कानूनी झटका केंद्र… Read More
Bharat varta Desk लोक सेवा आयोग (BPSC) ने अभियोजन पदाधिकारी के 300 पदों के लिए… Read More
Bharat varta Desk पेरू में बाढ़ में फंसे लोगों की जान बचाने निकले 15… Read More
Bharat varta Desk नेपाल में सोमवार तड़के एक बड़ा दर्दनाक हादसा हुआ. पोखरा से काठमांडू… Read More
Bharat varta Desk पटना में फायर विभाग के आईजी सुनील कुमार नायक के सरकारी आवास… Read More
Bharat varta Desk JEE मेन 2026 सेशन-1 के रिजल्ट में दिल्ली (NCT) के श्रेयस मिश्रा… Read More