
Bharat varta desk: बहुचर्चित रणजीत सिंह हत्याकांड मामले में 19 साल बाद सोमवार को पंचकूला की विशेष सीबीआई अदालत ने डेरा मुखी पंचकूला की विशेष सीबीआई गुरमीत राम रहीम सिंह समेत पांच दोषियों को उम्र कैद की सजा सुनाई है। कुरुक्षेत्र के रहने वाले को रंजीत सिंह की 10 जुलाई 2002 को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। रंजीत डेरा सच्चा का मैनेजर हुआ करता था। राम रहीम को यह शक था कि उसी ने अपनी बहन से साध्वी के यौन शोषण की गुमनाम चिट्ठी लिखवाई थी। इसी शक में उसकी हत्या की गई। आज जब इस मामले में सीबीआई की विशेष अदालत द्वारा सजा सुनाई जानी थी तो पंचकूला में धारा-144 लागू रही। अदालत परिसर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। राम रहीम की वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए जहां उपस्थिति हुई वहां अन्य चारों आरोपियों को विशेष सुरक्षा में अदालत में उपस्थित कराया गया। अदालत में आईटीबीपी की चार बल तैनात किए गए थे।
।
Bharat varta Desk अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए टी-20 वर्ल्ड कप के… Read More
Bharat varta Desk आज बिहार की राजधानी पटना में नए सियासी युग की शुरुआत हो… Read More
Bharat varta Desk नेपाल में गुरुवार को हुए राष्ट्रीय चुनाव के बाद वोटों की गिनती… Read More
Bharat varta Desk बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आवास पर जेडीयू की बैठक संपन्न… Read More
Bharat varta Desk संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा परीक्षा (CSE) 2025 का… Read More
Bharat varta Desk बिहार और पश्चिम बंगाल समेत छह राज्यों के राज्यपालों का फेरबदल किया… Read More