
Bharat varta desk:
रंगरा गांव के 7 वर्षीय प्रतिभाशाली कलाकार वेदांत ठाकुर को त्रिपुरा में ईस्ट त्रिपुरा से सांसद रेबती त्रिपुरा ने सम्मानित किया। वेदांत को यह सम्मान क्रिएटिव वीडियो बनाने के लिए दिया गया है। वेदांत ने सांसद रेबती त्रिपुरा के जीवन पर संक्षिप्त वीडियो बनाया था, जो त्रिपुरा में काफी वायरल हुआ। इसके बाद ही सांसद ने वेदांत को नई दिल्ली स्थित अपने सरकारी आवास पर बुलाकर सम्मानित किया। सम्मान में वेदांत को त्रिपुरा का मशहूर ‘रीसा’ भेंट किया गया। वेदांत के उक्त वायरल वीडियो और सम्मान के विषय को सांसद ने खुद अपने सोशल मीडिया पेज पर शेयर कर इसकी जानकारी दी है।
मालूम हो कि वेदांत को इससे पहले केरल राजभवन में वहां के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खां, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख भाई मांडविया, नई दिल्ली से सांसद तथा मशहूर गायक मनोज तिवारी, मीनाक्षी लेखी समेत कई जाने-माने शख्सियत सम्मानित कर चुके हैं। वेदांत के पिता कुमार सुशांत बताते हैं कि वेदांत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल में शुरू की गई प्रमुख योजनाओं पर 100 से अधिक वीडियोज में एंकरिंग कर रहा है, तो वहीं रामायण रिसर्च काउंसिल के अंतर्गत रामायण मंच यू-ट्यूब चैनल के लिए वीडियोज में लगातार एंकरिंग कर रहा है।
वेदांत के पिता कुमार सुशांत भी कर रहे बड़ा काम
वेदांत के पिता भारत सरकार ने मीडिया सलाहकार रह चुके हैं। अभी वे अयोध्या में मंदिर निर्माण आंदोलन में योगदान करने वाले शख्सियतों के जीवन पर शोध करके एक बड़ा शोध ग्रंथ तैयार किया है। सुशांत रामायण रिसर्च काउंसिल के संस्थापक हैं जिसमें दर्जनों सांसद, धर्माचार्य और सामाजिक कार्यकर्ता भी शामिल हैं। सुशांत जिस के जाने-माने धमाचार्य रामभद्राचार्य सभी घनिष्ठ रूप से भी जुड़े हैं।
Bharat varta Desk राजनीति के गलियारों में आज एक बड़ा सियासी और कानूनी झटका केंद्र… Read More
Bharat varta Desk लोक सेवा आयोग (BPSC) ने अभियोजन पदाधिकारी के 300 पदों के लिए… Read More
Bharat varta Desk पेरू में बाढ़ में फंसे लोगों की जान बचाने निकले 15… Read More
Bharat varta Desk नेपाल में सोमवार तड़के एक बड़ा दर्दनाक हादसा हुआ. पोखरा से काठमांडू… Read More
Bharat varta Desk पटना में फायर विभाग के आईजी सुनील कुमार नायक के सरकारी आवास… Read More
Bharat varta Desk JEE मेन 2026 सेशन-1 के रिजल्ट में दिल्ली (NCT) के श्रेयस मिश्रा… Read More