पॉलिटिक्स

योगी आदित्यनाथ के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे बिहार के रहने वाले पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर


Bharat varta desk: अपने घर पर ‘जबरिया रिटायर’ का पोस्टर लगाने वाले पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ आगामी विधानसभा चुनाव लड़ने का फैसला किया है। उत्तर प्रदेश काडर के आईपीएस अफसर अमिताभ ठाकुर को योगी आदित्यनाथ की सरकार में कुछ महीने पूर्व जबरिया सेवानिवृत्ति दे दी गई थी। इसीलिए उन्होंने अपने घर पर’जबरिया रिटायर’का बोर्ड भी लगवा रखा है। उन्होंने अपने ट्विटर पर एक वीडियो शेयर करते हुए कहा है कि वो अगामी विधानसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने कहा है कि जब चुनाव लड़ने की जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया पर साझा की तो उनके तमाम परिचितों ने इसका समर्थन किया और उनको इसके लिए उत्साहित किया है। अमिताभ ठाकुर बिहार के रहने वाले हैं। उन्होंने कहा कि उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सभी अलोकतांत्रिक, अवैधानिक, अमर्यादित और निरंकुश कामकाज का विरोध करते रहे हैं।

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

नामचीन डॉक्टर मृत्युंजय को सुश्रुत अवार्ड, बेस्ट सर्जन के रूप में कोलकाता में हुए सम्मानित

Bharat varta Desk बिहार के जाने-माने सर्जन डॉक्टर मृत्युंजय कुमार को कोलकाता में सम्मानित किया… Read More

3 days ago

संगम कुमार साहू होंगे पटना हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस

Bharat varta Desk सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने 18 दिसंबर 2025 को हुई बैठक में उड़ीसा… Read More

4 days ago

अमर रहेंगे आचार्य किशोर कुणाल…. प्रथम पुण्यतिथि पर याद किए गए पटना महावीर मंदिर के प्रणेता

Bharat Varta Desk : बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के बरूराज स्थित पैतृक गांव कोटवा में… Read More

4 days ago

बिहार पुलिस को मिली 34 मोबाइल फॉरेंसिक वैन, मुख्यमंत्री ने किया लोकार्पण

पटना : अपराध अनुसंधान को वैज्ञानिक और तेज़ बनाने की दिशा में बिहार सरकार ने… Read More

4 days ago

जन्मदिन पर याद किए गए भिखारी ठाकुर, नीतू नवगीत ने गीतों से दी श्रद्धांजलि

पटना : सांस्कृतिक संस्था नवगीतिका लोक रसधार द्वारा पटना में आयोजित एक कार्यक्रम में भोजपुरी… Read More

4 days ago

संजय सरावगी भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष

Bharat varta Desk भाजपा बिहार में संगठनात्मक स्तर पर बड़ा और रणनीतिक बदलाव करते हुए… Read More

7 days ago